लव राशिफल 10 मई- मेरा दिल तेरे लिये धड़कता है

Tuesday, May 10, 2022 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज की रात बहुत हसीन रहने वाली है। रोमांस की गर्माहट दोनों के रिश्ते में नई ऊर्जा का संचार करेगी। सिंगल की लव लाइफ का आरंभ होगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज एक्स से मुलाकात पुराने गिले-शिकवे  खत्म कर देगी। फिर से प्यार भरे रिश्ते का आरंभ होगा। जो रिश्ते में भी बदल सकता है। अन्य की लव लाइफ मस्त रहेगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज अपने प्यार को चाहकर भी समय नहीं दे पाएंगे। काम में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा। सिंगल के किसी से नैन लड़ सकते हैं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज एकांत के पल रोमांचक रहेंगे। साथी को अपने आगोश में बांधे रखेंगे। सिंगल को क्रश से लव प्रपोजल मिलेगा, ढेरों खुशियां प्राप्त होंगी। 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज किसी हसीन से मुलाकात बेरंग जीवन में बहारे लेकर आएगी। प्यार का जादू सिर चढ़कर बोलेगा। अन्य भी लव लाइफ का पूरा मजा लुटेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज किसी पुराने साथी को मिलकर बहुत अच्छा महसूस होगा। वर्तमान पार्टनर के दिमाग में शक घर कर सकता है। लव लाइफ नार्मल रहेगी। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज अंतरंग संबंधों में समस्याएं आ सकती हैं। एक-दूसरे पर दोषारोपण करने की बजाय समझदारी से काम लेना होगा। सिंगल को मनचाहा रिश्ता आ सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज का दिन प्यार की बहारें लेकर आया है। लव पार्टनर को घरवालों से मिलवाने का शुभ योग है। सिंगल के डबल होने के पूरे-पूरे चांस हैं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज सिंगल की आंखें किसी से चार होंगी, रोमांटिक लाइफ का आरंभ होगा। अन्य के दिन रात मदहोशी भरे व्यतीत होंगे। प्यार का आलम बना रहेगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज अपनी लव लाइफ को खुशहाल बनाने के लिए कहीं एकांत में जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। नजदीकियां प्यार को बढ़ाएंगी। सिंगल को हमसफर मिलेगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज लव लाइफ को तो जी भरकर एंजॉय करेंगे लेकिन छोटी सी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। सिंगल को लव प्रपोजल मिलेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)  किसी दूसरे को अपने झगड़े में न लेकर आएं। इससे दोनों का अपमान होने की आशंका है। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा। सिंगल की भी तलाश अभी पूरी होने में समय लगेगा।

Niyati Bhandari

Advertising