लव राशिफल 26 मार्च- एक तू ही यार मेरा मुझको दुनिया से क्या लेना

Friday, Mar 26, 2021 - 09:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस राशि के जातकों को आज प्रेम में सफलता मिलेगी। मगर किसी तरह की जल्दबाजी आप पर हावी पड़ सकती है। एक दूसरी की भावनाओं की कद्र करें और उन्हें समझने की कोशिश करें। मैरिड लोगों के लिए दिन चुनौतियों भरा हो सकता है, मगर प्रेम संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। 

वृष- इस राशि वाले जातकों को आज कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में ऐसी कठिनाईयां आएंगी, जिससे आपका रिश्ता पहले से कई गुना मजबूत होगा। दिन के अंत में प्रेमी के साथ समय बिताने को मिलेगा।  

मिथुन- मिथुन राशि वालों को आज प्रेम के मामले में थोड़ा सर्तक रखें। कोई तीसरा आपके जीवन में दख्ल देगा, जिससे रिश्ते में परेशानियां बढ़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत पर खासा ख्याल दें। जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक दूसरे को समझने का प्रयास अच्छे से करें। 

कर्क- इस राशि के लोगों के जीवन में आज खुशियों की दस्तक होगी। एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी आकर्षण बढ़ेगा। प्रेमी युगल को साथ में भरपूर समय बिताने को मिलेगा। एक दूसरे को सरप्राइज दे सकते हैं। 

सिंह- सिंह राशि के लोगों के जीवन में आज प्यार की मेहक घुलती नजर आ रही है। प्यार के मामले में आज सितारे आपका पूरी तरह से साथ देंगे। पार्टनर के साथ अगर किसी तरह की कामना रखते हैं तो आज वो भी पूरी होने को योग हैं।

कन्या- आज आपको अपने प्रेम जीवन में नए अनुभवों को महसूस करने का अवसर प्राप्त होगा। मगर दांपत्य जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अगर पति-पत्नी साथ मिलकर चुनौतियों का सामनाा करेंगे तो उन्हें हराने में सफल होंगे। 

तुला- आप के लिए दिन आज ज्यादा अच्छा नहीं माना जा रहा। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है। मगर पार्टनर का साथ आपकी परेशानी को कम करेगा। इतना ही नहीं जीवनसाथी के प्रयासों से समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। 

वृश्चिक- इस राशि का लोगों को प्रेम जीवन में सुख का अनुभव होगा। मगर अगर विवाहित लोगों की बात करें तो उनके लिए दिन अच्छा नहीं है। एक दूसरे से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।  एक दूसरे को समय दें, ताकि हालात बेहतर हो सकें। 

धनु- धनु राशि वालों के लिए दिन खास अच्छा नहीं है, जीवन में हर मोड़ पर नई समस्याएं परेशान करेंगे। प्रेमियों के लिए भी दिन खास नही है। हर चीज़ सोचे के विपरीत होगी। इसलिए कोशिश करें कि एक दूसरे को अकेला छोड़ें, और चीज़ों को थोड़ा समय दें। 

मकर- मकर राशि के लोगों को आज अपने किसी पुराने दोस्त में एक अच्छे प्रेमी की झलक दिखेगी। यह एहसास आपको भीतर से काफी प्रसन्न करेगा। मगर ध्यान रहे अपने प्यार का इज़हार करने से पहले सामने वाली की भावनाओं को अच्छे से समझ लें। 

कुंभ- अविवाहितों के लिए आज शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, जिसे दिल में प्यार और खुशी उत्पन्न होगी। वहीं विवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा हैै। घर की जिम्मेदारियों से आज इन्हें छुटकारा मिलेगा, जिसके परिणाम स्वरूप एक दूसरे को समय देंगे। 

मीन- आज मीन राशि के जातक इस बात का खास ख्याल रखें कि इनकी वजह से इनके प्रेमी को किसी तरह की मुश्किल न हो, न ही उनका दिल दुखे। दांपत्य जीवन की बात करें तो आज दंपत्ति को की कोई बड़ी खुश खबरी मिल सकती है, संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

Jyoti

Advertising