लव राशिफल 11 नवंबर- ओ मेरे हमकदम चलेंगे साथ हम

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2026 - 01:43 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर का हाथ पकड़कर दुनिया को भुला बैठेंगे और उन्हीं में खोए रहेंगे। इन रोमांटिक पलों को कैमरे में समेट लेंगे। सिंगल को एक्स दोबारा से प्रोपोज कर सकता है। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज सारा दिन भागदौड़ लगी रहेगी। रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए और अवसाद से छुटकारा प्राप्त करने के लिए ब्रेक लेने का मन बनाएंगे। सिंगल क्रश के साथ रोमांस शुरू करने के सपने सजाएंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ थोड़ा मन-मुटाव हो सकता है लेकिन यह आपके प्रेम संबंध को और भी गहरा करेगा। सिंगल के लिए दिन शुभ रहेगा, कोई खास जिंदगी में आएगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज छोटा-मोटा झगड़ा होने पर मुंह से ऐसे बुरे शब्द निकल जाएंगे की साथी नाराज हो जाएंगे। आपको खुद भी फील होगा की गलती हो गई। उन्हें खुश करने का प्रयास करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) साथी की इच्छाओं का सम्मान करें। हर वक्त ख़ुद को सुपीरियर न मानें। हर वादे को दिल से निभाएं केवल खानापूर्ति न करें। लव लाइफ में खुशियां आते देर नहीं लगेगी।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज अपने-अपने कामों में व्यस्त होने के कारण एक-दूसरे को ठीक से समय नहीं दे पाएंगे। लव लाइफ नीरस रहेगी। सिंगल का क्रश से जितना इश्क बढ़ेगा एंजाइटी की समस्या उतनी ही कम होती जाएगी।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी का पहले से ही रात का प्लान बनाना मजेदार रहेगा। सिंगल का एक्स को देखकर फिर से पुराना जोश वापिस लौटेगा लेकिन जल्दी ठंडे पड़ जाएंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज जीवनसाथी की मधुरता आपको किसी और ही दुनिया में ले जाएंगी और आप अपने आपको सबसे भाग्यशाली मानेंगे। सिंगल अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए हर किसी से फ्लर्ट कर सकते हैं।   

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज के दिन लव लाइफ में रोमांस की बाहर छाई रहेगी। साथी से कोई स्पेशल उपहार मिल सकता है। सिंगल क्रश को किसी और के साथ बातें करता देखकर बहुत जलन महसूस करेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी नोंक-झोंक चलती रहेगी, जिससे प्यार और बढ़ेगा।  बाहर घूमने या कैंडल लाइट डिनर पर जाएंगे। सिंगल अकेलेपन की वजह से लो फील करेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज दिन-रात रोमांस भरे बीतेंगे। पार्टनर के साथ प्रेम के समुंदर में गोते लगाएंगे और हसीन सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। सिंगल अकेलापन दूर करने के लिए दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी का हर एक्शन मुग्ध करेगा, मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होगी। सिंगल का किसी रिश्ते में न बंधकर संबंध बनाने में यकीन करना भारी पड़ेगा। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News