लव राशिफल 20 अगस्त- भीगी भीगी रातों में, मीठी मीठी बातों में
punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 01:41 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज अपने साथी के साथ गहरे और नए कनेक्शन की ओर बढ़ेंगे। सिंगल क्रश के साथ गहरे भावनात्मक और शारीरिक संबंध बनाना पसंद करेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में रोमांस और सौहार्द्र बना रहेगा। खुद को गहन और तीव्र समझने वाले सिंगल किसी के झूठे प्रेम जाल में फंस सकते हैं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में भावनात्मक संतोष रहेगा और अंतरंगता भी बनी रहेगी। सिंगल क्रश के साथ संवाद और मानसिक उत्तेजना को महत्व देंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज अपने साथी के साथ मिलकर एक स्थिर और संतुलित संबंध बनाए रखेंगे। लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल और क्रश एक-दूसरे की इच्छाओं को समझने की कोशिश करेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर किसी के दबाव में आकर आपके प्रति आलोचनात्मक हो सकते हैं। लव लाइफ मंद रहेगी। सिंगल अपने भविष्य को लेकर विचारशील रहेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज लव लाइफ में समय अपने साथी के साथ साझा करने और एक दूसरे की इच्छाओं को समझने का है। सिंगल के लिए रोमांस करना अभी भी आशा का प्रतीक बना रहेगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में रोमांस और खुशियों की भरमार होगी। जिंदगी एक खूबसूरत ख्वाब की तरह होगी। सिंगल एक समझदार पार्टनर की तलाश में रहेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है लेकिन बेडरूम में वह सुरक्षित और आरामदायक माहौल बनाएंगे। सिंगल को ड्रीम लव मिलेगा, प्यार की बहारें छाएंगी।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बारे में सोच सकते हैं। किसी रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल न चाहते हुए भी घर वालों की मर्जी से शादी करने के लिए तैयार हो जाएंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज खुद को मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत रखने की जरुरत है, लव लाइफ में कोई भूकंप आ सकता है। सिंगल हर हाल में एक्स का साथ निभाने का निर्णय करेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज अपने पार्टनर के साथ मिलकर सुखद अनुभव साझा करेंगे, लव बॉन्ड स्ट्रांग होगा। सिंगल की लव लाइफ में भव्यता और रोमांच का समावेश होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज अपनी भावनाओं को खुले तौर पर व्यक्त करने की साथी की प्रवृत्ति रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करा सकती है। सिंगल भावनात्मक तौर पर कमजोर रहेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
