लव राशिफल 6 अगस्त- ये अदा भी उसकी क्या काम कर गई जाते-जाते एक हसीन शाम कर गई
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 04:50 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में रोमांस और गर्माहट की कोई कमी नहीं रहेगी। एक-दूसरे के प्यार में खोए रहने का दिन है। वहीं, जो लोग सिंगल हैं, वे आज हिम्मत जुटाकर अपने क्रश के सामने दिल की बात रखने की कोशिश कर सकते हैं।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपके पार्टनर दिन को यादगार बनाने के लिए किसी लॉन्ग ड्राइव की योजना बना सकते हैं। सफर के दौरान दोनों के बीच ज़बरदस्त रोमांस देखने को मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, वे फिलहाल क्रश को दूर से देखकर ही खुश रहने वाले हैं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) सांसारिक भागदौड़ से दूर आज पार्टनर के साथ अकेले में बिताया गया कुछ समय आपको नई ताजगी से भर देगा। दोनों इन पलों का भरपूर आनंद लेंगे। सिंगल लोगों की धड़कनें आज क्रश को देखते ही तेज हो सकती हैं।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) अपनी लव लाइफ में नया रोमांच लाने के लिए आज आप और आपके पार्टनर कुछ नया ट्राई कर सकते हैं, जिससे आपसी करीबियां और बढ़ेंगी। वहीं, सिंगल लोग अपने क्रश के साथ थोड़ा वक्त बिताकर अपने एकतरफा प्यार को गहरा करने की कोशिश करेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आपकी कही कोई कड़वी बात आपके साथी को चुभ सकती है, जिससे रिश्ते में थोड़ी कड़वाहट आने की आशंका है। वाणी पर संयम रखें। सिंगल लोग आज दोस्तों के साथ बाहर घूमकर अपना मूड फ्रेश करेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) रिलेशनशिप में रह रहे लोगों को आज एक-दूसरे के करीब आने और रोमांस के कई बेहतरीन मौके मिलेंगे। शादीशुदा जिंदगी में मिठास बनी रहेगी। हालांकि, सिंगल जातकों के सामने अचानक उनका एक्स आ सकता है, जिसे देखकर वे हैरान रह जाएंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपके पार्टनर का रोमांटिक मूड आपकी लव लाइफ में नई ऊर्जा और उत्साह भर देगा। दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। वहीं, सिंगल जातक आज परिवार की मर्जी से शादी के लिए अपनी सहमति दे सकते हैं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बेहद शानदार और यादगार रहने वाला है। लव लाइफ में प्यार और समझदारी बढ़ेगी। सिंगल लोगों का मन आज अपने क्रश की एक झलक पाने के लिए काफी बेचैन रह सकता है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के रिश्ते में आज प्यार का एक नया ही उत्साह देखने को मिलेगा। जो कपल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, वे शादी के बंधन में बंधने का बड़ा फैसला ले सकते हैं। हालांकि, सिंगल लोगों को क्रश का नजरअंदाज करना थोड़ा परेशान कर सकता है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आपका पार्टनर आज आपको खास महसूस कराने के लिए कोई सरप्राइज या खूबसूरत तोहफा दे सकता है। दूसरी तरफ, सिंगल जातकों का मन आज एक्स की पुरानी बातों को याद करके थोड़ा उदास हो सकता है।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए बेहद संतुलित और खुशियों भरा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आप बहुत ही खूबसूरत और नजदीकी पल बिताएंगे। सिंगल जातक आज अपने नए स्टाइल से क्रश का ध्यान खींचने में कामयाब रहेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) वैवाहिक जीवन में आज थोड़ी गलतफहमियाँ पैदा हो सकती हैं, इसलिए बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में रोमांस कुछ कम महसूस हो सकता है। सिंगल लोग आज एक बार फिर अपने क्रश की अदाओं पर दिल हार बैठेंगे।
