लव राशिफल 6 जुलाई- है जवानी तो इश्क होना है
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 01:50 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ में पार्टनर इंटिमेसी की सारी हदें पार करके तन-मन में लगी आग को संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे। एक्स से दूर रहकर सिंगल को सच्चे प्यार का एहसास होगा।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) एकांत में बैठकर साथी के साथ मन की बात करेंगे और रोमांस का मजा लेंगे। पार्टनर को नए लुक में देखकर फिर से प्यार कर बैठेंगे। सिंगल की क्रश को एकांत में मिलने की तमन्ना पूरी होती नजर आएगी।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर आपसे रुष्ट हो सकता है लेकिन आपकी मासूमियत को देखकर सारा गुस्सा गायब हो जाएगा। सिंगल के जीवन में किसी की एंट्री लव लाइफ को रंगीन बना देगी।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज न चाहते हुए भी साथी से दूरी बनानी पड़ सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो किसी तीसरे की बातों में आकर पार्टनर पर शक कर सकते हैं। सिंगल घर के कामों में व्यस्त रहेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज वर्क प्लेस से आने के बाद मूड बहुत रोमांटिक रहेगा। साथी को मनचाहा एहसास करवाकर लव बॉन्ड को स्ट्रांग करेंगे। सिंगल घर की ज़िम्मेदारियों के झंझट में फंसे रहेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर के मन में आपको लेकर कुछ डर रहेगा इसलिए सारा समय बस आपके साथ ही बिताएंगे। सिंगल अपने उमड़े प्यार को क्रश के सामने जाहिर करेंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी फोरप्ले को महत्व देंगे, सुखद अहसास से रुबरु होंगे। एक-दूसरे से बहुत सारी रोमांटिक बातें और हंसी-मज़ाक करेंगे। सिंगल क्रश के दिल के करीब जाने में सफल होंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी के साथ खूबसूरत स्थान पर घुमने जाएंगे। हर पल को एंजॉय करने की बजाय अतीत की यादों में खोएं रहेंगे। सिंगल के प्यार भरे मजबूत रिश्ते का आरंभ होगा।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज सिंगल एक्स को लेकर सीरियस होने से बचेंगे और नया जीवन शुरु करेंगे। मन में संतुष्ट होने की बात घूमती रहेगी, चाहकर भी लव लाइफ का मजा नहीं ले पाएंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। पार्टनर के द्वारा कही गई बात दिल को चुभ सकती है। सिंगल जातकों की बात करें तो वो अपने अकेलेपन से परेशान रहेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर अपने रिश्ते में मिठास बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन किसी पुरानी बात की वजह से फिर से मूड खराब हो सकता है। सिंगल लोगों के लिए समय बढ़िया है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ मन-मुटाव होने की संभावना है। जीवनसाथी आप पर शक कर सकते हैं। सिंगल क्रश को पाने के लिए दीवानगी की सारी हदें पार कर देंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
