लव राशिफल 4 जुलाई- मेरे प्यार में तेरे इंतजार में सच सच कहो तुमने क्या किया
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 01:17 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी अपनी रोमांटिक भावना आपके साथ सांझा करेंगे। अन्य पार्टनर से किसी बात की जिद कर सकते हैं। सिंगल का अकेलापन उनके सिर चढ़कर बोलेगा।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज का ज्यादा से ज्यादा दिन रोमांस करने में बीतेगा। रात में सारे पलों को फिर से दोहराने की कोशिश करेंगे। सिंगल का मन अभी भी एक्स में ही अटका रहेगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज रोमांस के प्रबल संकेत बन रहे हैं। पार्टनर सारी दुनियादारी को भूलकर सिर्फ आपके साथ ही प्यार करेंगे। सिंगल सपनों की दुनिया में भी खुद को क्रश के साथ रोमांस करते पाएंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी किसी बात से नाराज हो सकते हैं लेकिन आपकी प्यार भरी अदाएं उनका दिल जीत लेंगी। पार्टनर के साथ अपने संबंधों को सुधारने का प्रयास करेंगे। सिंगल के रिश्ते की बात चल सकती है, पर सफल होने में समय लगेगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी को एहसास होगा कि बेडरूम का रोमांस कम होता जा रहा है। पार्टनर का एक स्पर्श तन-मन में लगी आग को बुझाने का काम करेगा। क्रश को खुश देखने के लिए सिंगल कुछ खास कर सकते हैं।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी के साथ प्यार भरी बातें करने के लिए डिनर डेट पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। पार्टनर की प्यार भरी निगाहें आपको फिर से दीवाना बनाने का काम करेंगी। सिंगल क्रश की एक झलक देखने को तरस जाएंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव पार्टनर से अपने मन की बात कहकर खुशी और हल्कापन महसूस करेंगे। लव लाइफ में साथी का जोश देखकर खुद को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में किसी खास को देखकर सिंगल की प्यार की तलाश खत्म होगी।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज कुछ नया ट्राई करने से पहले पार्टनर आपकी राय लेंगे। दोनों का सहयोग हेल्दी रिलेशनशिप डिवेलप करेगा। सिंगल एक्स को देखकर सामने कुछ न कहेंगे लेकिन अंदर ही अंदर विरोध करेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अकेले में बातें करके अच्छा महसूस करेंगे। सिंगल अपनी तड़प को मिटाने के लिए प्रोन वीडियो का सहारा लेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर कुछ नए की अपेक्षा करेंगे, जिससे थोड़ा असामंजस्य में रहेंगे लेकिन लव लाइफ मजेदार रहेगी। सिंगल रेग्युलर लाइफ से हटकर कुछ अलग करने की चाह रखेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी के मन में आपके लिए प्यार दिन ब दिन बढ़ता हुआ नजर आएगा। सिंगल जातक अपना दिल लगाने के लिए जगह-जगह आशिकी लड़ाएंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज का दिन कुछ सरप्राइज लेकर आ सकता है। बिन मांगे ही साथी की तरफ से भरपूर प्यार मिलेगा। परिवार वालों की वजह से सिंगल के जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
