लव राशिफल 2 जुलाई- मैंने तुझको चाहा इस में मेरी खता क्या
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 01:03 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज मन में साथी के प्रति कुछ उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। अन्य को पार्टनर की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सिंगल के द्वारा किया गया प्रयास सफलता प्रदान करेगा।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ पिकनिक पर जाएंगे, जो आपके जीवन में खुशियां भरने का काम करेंगे। सिंगल लोगों के नई जगह पर नए रिश्ते बन सकते हैं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी के द्वारा बोले गए प्रेम के दो शब्द रिश्ते में मिठास को भर देंगे। अन्य साथी से अपना प्रेम जताने की कोशिश करेंगे। सिंगल का मन लव लाइफ को लेकर शंकाओं से घिरा रहेगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज लव लाइफ में किया गया बदलाव पार्टनर और आपको पहले से ज्यादा करीब ले आएगा। सिंगल की तरफ कार्यक्षेत्र में कोई प्रभावित हो सकता है।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी का बिजी शेड्यूल आपको परेशान कर सकता है। अन्य पार्टनर की किसी बात को लेकर रुष्ट रहेंगे। सिंगल क्रश के साथ रिश्ते को नया मोड़ देंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी के गर्माहट भरे स्पर्श से हलचल महसूस होगी और अपनी तकदीर पर रस्क होगा। सिंगल अपनी शादी की जिम्मेदारी घर वालों को दे सकते हैं।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी संबंधों को लेकर कम एक्टिव रहेंगे लेकिन रिश्ता मजबूत व संतुष्ट रहेगा। सिंगल खुद से एन्जॉय करने के लिए कोई न कोई माध्यम खोज लेंगे लेकिन साथी की चाहत अभी भी अधूरी रहेगी।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज क्रश को अपने सामने देखकर दिल जोर से धड़केगा, कनेक्शन का एहसास तन मन में हलचल पैदा करेगा। भविष्य के बारे में सोच कर कशमकश का अनुभव करेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज कोई ऐसा मिलेगा, जिससे कोई पुराना संबंध महसूस होगा। लव लाइफ में खूब मजे करेंगे लेकिन प्रिकॉशन अवश्य लें। कहीं ऐसा न हो मजा सजा बन जाए।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ प्यार भरी आंख मिचौली का खेल चलेगा। दोनों खट्टे-मीठे एहसास को महसूस करेंगे। सिंगल शादी के लिए खुद को राजी करेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज लव लाइफ कुछ अलग रहने वाली है, कभी दिल बोलेगा हां तो कभी न। बस इसी कशमकश में डूबे रहेंगे। सिंगल को दिल बहलाने के लिए कोई खास मिलेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज लव लाइफ में नया मोड़, ढेरों खुशियों देगा। साथी का बदला मिजाज मोहब्बत की बहारों को खुला न्यौता देगा। सिंगल मनचाहे साथी को प्रपोज करने में कामयाब होंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari