लव राशिफल 27 मई- काटूं कैसे रातां ओ सावरे, जिया नहीं जाता सुन बावरे
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 01:22 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज अकेले में रहने का मौका कम ही मिलेगा। साथी अपने से एक पल के लिए भी दूर जाने नहीं देंगे। लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। सिंगल अपने जीवन को महकाने के लिए डेटिंग एप्स का सहारा लेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) लव लाइफ में पार्टनर के एक स्पर्श से तन-मन में रोमांस की आग भड़क उठेगी। मैरिड लाइफ में आज रोमांस की कमी रहेगी। सिंगल का दिल क्रश को देखकर जोर से धड़केगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) लव लाइफ को ज्यादा रोमांटिक बनाने के लिए पार्टनर को बहुत तरसाएंगे, जिससे उनका मूड खिन्न हो सकता है। एक्स को मिस करेंगे लेकिन वर्तमान संबंध से भी ढेर सारा प्यार मिलेगा। सिंगल किसी के प्रति बेहद आकर्षण महसूस करेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज अनजाने में पार्टनर का दिल दुखा बैठेंगे। वो नाराज रहेंगे लेकिन दोनों के बीच का आकर्षण और प्यार बना रहेगा। सिंगल की शाम रोमांटिक गुजरेगी, संभव है लव लाइफ का आरंभ भी हो जाए।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) जो लोग लंबे समय से किसी रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मैरिड कपल्स आज खुलकर रोमांस का मजा लेंगे। सिंगल परिवार के साथ फैमिली फंक्शन में जाएंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज लव पार्टनर से कोई स्पेशल उपहार मिलने की संभावना है। शादीशुदा लोग एक-दूसरे के साथ रोमांस के रंग में डूबे रहेंगे। सिंगल अपने प्यार को पाने के लिए दर-बदर भटकेंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) लव लाइफ में पार्टनर के अलावा किसी और की तरफ आकर्षण रिश्ते को कमजोर कर सकता है। शादीशुदा लोग परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) पार्टनर लव लाइफ में चल रही गलतफहमियों को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जा सकते हैं। सिंगल क्रश को इंप्रेस करने में सफल हो जाएंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी का स्वभाव जरूरत से ज्यादा रोमांटिक रहेगा। रात रंगीन रहेगी। सिंगल अपनी गलतियां सुधारने का प्रयास करेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर बोरिंग हो रही लव लाइफ में फिर से रोमांस के रंग भरने का प्रयास करेंगे। साथी के साथ सोच- समझकर ही कोई वायदा करें। सिंगल के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) प्यार के मामले में आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, अकेले में पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों के बीच रोमांटिक बातें तो होंगी पर एक-दूसरे के करीब आने का मौका नहीं मिलेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) मैरिड कपल्स एक-दूसरे के साथ एकांत में समय बिताकर अच्छा फील करेंगे। लव लाइफ को लेकर तन-मन बेताव रहेगा लेकिन पार्टनर से अनजानी दूरी बनी रहेगी। सिंगल क्रश को कई दिनों तक देखने के लिए तरस जाएंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
