लव राशिफल 1 मई- तेरी चाहत की चांदनी मेरी आंखों में बस गई

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 01:11 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज न चाहते हुए भी साथी को लव लाइफ में सहयोग करेंगे, उनको मनचाहा एहसास होगा। पार्टनर के बारे में घर पर बातचीत करने से मूड खराब होगा, सही वक्त का इंतजार करें। सिंगल के दिल पर कोई कब्जा कर सकता है।  

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने से लव लाइफ की गाड़ी सुखद दौड़ती रहेगी। सिंगल का अपने अकेलेपन को लेकर चल रहा तनाव खत्म होगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। सावधान रहें, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की भनक परिवार को लग सकती है। सिंगल की शाम सुहावनी बनेगी और मनचाहे पार्टनर को प्राप्त करने की खोज भी पूरी होगी।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी और आपके बीच प्यार दोगुना हो सकता है। शादियों का सीजन सिंगल की लाइफ में बहारें लेकर आएगा। जल्द ही उनके जीवन में भी बैंड, बाजा और बारात की खुशी आएगी।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी अपने आकर्षण का प्रयोग करके आपको प्यार में पागल कर देंगे। सिंगल के जीवन की एक नई शुरुआत के लिए यह समय बेहतरीन है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी के लिए समय निकालें, उन पर ध्यान न देना संबंधों में दूरियां पैदा करेगा। क्रश और सिंगल अपनी पसंद-नापसंद को एक-दूसरे के साथ शेयर करेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) अन्य दिनों की अपेक्षा आज साथी कुछ अधिक ही आप पर प्यार लुटाएंगे। लव लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन आएगा, जिससे दोनों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल घर के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने में व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज प्यार की मस्ती में डूबे रहेंगे। साथी का साथ इतना प्यारा लगेगा की इक पल भी उनसे दूर होना गवारा नहीं होगा। सिंगल को अपने लिए लव पार्टनर मिलेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। इस राशि के युवा अपना ज्यादा समय सोशल मीडिया पर व्यतीत करेंगे। पैर पर सूजन महसूस होगी।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज किसी से बातचीत का मन नहीं करेगा। अकेलापन अच्छा लगेगा। लव लाइफ में भी बेरुखी छाई रहेगी। सिंगल प्रेम संबंध बनाने में कामयाब होंगे लेकिन उनकी उम्र अधिक नहीं होगी।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी आपका खास ध्यान रखेंगे, स्पेशल फील करवाएंगे। जादुई क्षण गुजारने का सपना पूरा होगा। विवाह के इच्छुक सिंगल को अभी इंतजार करना होगा।  

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) साथी को खुश करने के चक्कर में अप्रकृतिक लव लाइफ की ओर रुख कर सकते हैं। किसी हसीन को देखकर तन मन डोलेगा। प्रपोज करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News