लव राशिफल 10 नवंबर-तु चाहिए मुझे, जो भी सज़ा मिले परवाह है फिर किसे अंजाम की

punjabkesari.in Sunday, Nov 09, 2025 - 02:48 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जो बातें मन में थीं, उन्हें साफ़ शब्दों में कहें, जिससे रिलेशन मजबूत होगा। सिंगल के लिए कोई अच्छी खबर आ सकती है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) पार्टनर आपके मूड को समझने की कोशिश करेंगे। आप भी उनकी बातों को महत्व दें। रिलेशन में सौम्यता और भरोसा बढ़ेगा। सिंगल लोगों को सोशल मीडिया पर क्रश से चैटिंग के मौके बन सकते हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) रिलेशन में छोटी-छोटी गलतफहमियां हो सकती हैं। धैर्य रखें और किसी बात को तूल न दें। सिंगल लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करते समय थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज भावनात्मक जुड़ाव मजबूत रहेगा। पार्टनर आपकी बातों को दिल से सुनेगा। सिंगल के लिए पुराने किसी रिश्ते से फिर से बात शुरू हो सकती है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) पार्टनर की किसी आदत से झुंझलाहट हो सकती है, लेकिन इसे प्यार से संभालें। सिंगल लोग ऑफिस या पढ़ाई के माहौल में किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज रिलेशन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। हर बात हर समय पर कह देना सही नहीं रहता। सिंगल के लिए आज मन का आकर्षण किसी विचारशील और शांत व्यक्ति की ओर होगा।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) लव लाइफ आज चमक सकती है। रोमांटिक पल बढ़ेंगे। कपल्स के बीच समझदारी और सकारात्मक एनर्जी रहेगी। सिंगल लोग डेटिंग के लिए कदम बढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) रिलेशन में स्थिरता की शुरुआत होगी। अगर आप शादी या भविष्य को लेकर गंभीर हैं तो बात आगे बढ़ सकती है। सिंगल लोग आज अच्छी इम्प्रेशन बना पाएंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज भावनाएं गहरी रहेंगी। रोमांटिक समय भी मिलेगा। पार्टनर को आपकी केयर अच्छी लगेगी। सिंगल लोग किसी कलाकार या दिल को समझने वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) पार्टनर आपको सपोर्ट करेगा। आज रिलेशनशिप में आत्मीयता और दोस्ती दोनों मौजूद रहेंगी। सिंगल लोग फ्रेंड सर्कल से ही किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आप रिलेशन को आजादी और समझ के साथ आगे बढ़ाएंगे। पार्टनर भी आपके बिंदास स्वभाव को पसंद करेगा। सिंगल के लिए ट्रैवल या किसी नए माहौल में प्रेम संभावना है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) पार्टनर पर शक न करें। भरोसा ही रिश्ते की नींव है। सिंगल लोग किसी रहस्यमय या गहरे स्वभाव वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News