लव राशिफल 4 नवंबर- मेरे दिल-जानी, मेरे माही, मेरे ढोलना, कोई सुन लेगा, ज़रा धीरे-धीरे बोलना

punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 03:40 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
संदेश:
आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय से प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। पार्टनर आपकी ताकत और नेतृत्व की भावना से प्रभावित होंगे।
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल पुष्प अर्पित करें।
लाभ: कार्य और रिश्तों में सम्मान मिलेगा, प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सिंगल लोगों के लिए कोई प्रभावशाली व्यक्ति आकर्षित होगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
संदेश:
परंपरा और आस्था आपके रिश्तों में नई दिशा देगी। परिवार की राय सुनें, रिश्ते में विश्वास और स्थिरता बढ़ेगी।
उपाय: शुक्रवार को सफेद फूल चढ़ाएं और लक्ष्मी मंत्र जपें, “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।”
लाभ: परिवारिक सौहार्द, आर्थिक लाभ और प्रेम में विश्वास। पुराने मतभेद खत्म होंगे और रिश्तों में मिठास आएगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
संदेश:
आपकी बातचीत और बुद्धि आज प्रेम में चमत्कार करेगी। पार्टनर आपकी क्रिएटिव सोच से प्रभावित होंगे।
उपाय: बुधवार को गणेश मंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें।
लाभ: प्रेम प्रस्ताव सफल होंगे, शिक्षा और करियर में भी लाभ। सिंगल्स के लिए नया रिश्ता शुरू होने की संभावना।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
संदेश:
भावनाओं में बहने से बचें, रिश्तों में स्पष्टता रखें। कोई पुरानी यादें या भ्रम मन में हलचल ला सकते हैं।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ध्यान करें।
लाभ: मानसिक शांति और आत्मबल मिलेगा। पुराने प्रेमी से पुनः संपर्क संभव है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
संदेश:
आज आत्मविश्वास और आकर्षण अपने चरम पर है। पार्टनर आपकी ऊर्जा से प्रेरित होंगे। यह समय रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का है।
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें।
लाभ: यश, प्रेम और नए रिश्ते की शुरुआत। वैवाहिक जीवन में उजाला लौटेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  
संदेश:
आज कर्मों का फल मिलेगा। प्रेम में सच्चाई और ईमानदारी रखें। जो गलतफहमियां थीं, उनका समाधान संभव है।
उपाय: बुधवार को तुलसी में दीप जलाएं और क्षमा भाव रखें।
लाभ: कानूनी, पारिवारिक व प्रेम संबंधों में न्याय और स्थिरता।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
संदेश:
प्रेम जीवन में रोमांस और संतुलन बढ़ेगा। पुराने झगड़े खत्म होंगे और रिश्तों में नई शुरुआत होगी।
उपाय: शुक्रवार को गुलाबी फूल चढ़ाएं और सुगंधित धूप जलाएं।
लाभ: सच्चे प्रेम की प्राप्ति, वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और आनंद।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
संदेश:
परिवर्तन से डरें नहीं, यह अंत नहीं बल्कि नई शुरुआत है। पुराने संबंधों से सीख लेकर आगे बढ़ें।
उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर में सरसों का दीपक जलाएं।
लाभ: प्रेम जीवन में नए अवसर और आंतरिक शांति। ब्रेकअप के बाद नई दिशा मिलेगी। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
संदेश: भाग्य आपके पक्ष में है। प्रेम संबंधों में अप्रत्याशित खुशियां मिलेंगी।
उपाय: गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
लाभ: धन, यश और प्रेम में शुभ समाचार। सगाई या विवाह के योग मजबूत।

 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
संदेश:
आत्मचिंतन का समय है। रिश्तों में अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन यही समय आपको सही दिशा देगा।
उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में तिल का दीप जलाएं।
लाभ: आत्मबल और प्रेम में परिपक्वता मिलेगी। पुराने घाव भरेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)
संदेश:
नई उम्मीदें और विश्वास जागृत होंगे। प्रेम जीवन में रोशनी और स्थिरता आएगी।
उपाय: शनिवार को गरीबों को तेल और कंबल दान करें।
लाभ: सौभाग्य, प्रेरणा और स्वास्थ्य में सुधार। सिंगल्स के लिए प्रेम प्रस्ताव संभव।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) 
संदेश:
अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें, आपका हृदय सही दिशा दिखाएगा। गुप्त प्रेम प्रकट हो सकता है।
उपाय: गुरुवार को विष्णु मंदिर में पीले पुष्प अर्पित करें।
लाभ: आध्यात्मिक उन्नति, प्रेम में स्थिरता और आत्मविश्वास में वृद्धि।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News