लव राशिफल 29 अक्टूबर- दिल लगा लिया मैंने तुमसे प्यार करके

punjabkesari.in Tuesday, Oct 28, 2025 - 02:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपका आत्मविश्वास प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ाएगा। कोई पुराना मतभेद सुलझ सकता है। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति की मुस्कान में कुछ खास महसूस होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण-पूर्व

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) भावनाओं में बहने से बचें। साथी के साथ एक शांत बातचीत आपके रिश्ते को और गहराई देगी। रोमांस में एक स्थिरता आने वाली है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपका मन हल्का और मस्ती से भरा रहेगा। प्रेम जीवन में हंसी-मजाक से तनाव कम होगा। किसी संदेश या कॉल से दिन बन सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दिल बहुत संवेदनशील है आज इसलिए किसी भी बात को दिल पर न लें। पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। सिंगल हैं तो कोई प्रेम करने वाला आपकी ओर खिंच सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला
शुभ दिशा- पश्चिम

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्यार को लेकर आज आप थोड़ा साथी पर हावी रह सकते हैं, जिससे छोटी नोकझोंक संभव है। थोड़ा झुकें, रिश्ता और मीठा बनेगा। रोमांटिक सरप्राइज़ का योग है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) दिल की बातों को स्पष्टता से कहें गलतफहमियां खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी। पुराने प्रेम को एक नया मौका देने का दिन है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्रेम का संतुलन आपके हाथ में है। साथी को समय देने से उनकी नाराज़गी दूर होगी। फ्लर्टिंग मूड में हैं तो ध्यान रखें कि बात गंभीर न बन जाए।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  भावनाओं की गहराई बढ़ेगी, पर अधिकार की भावना से बचें। पुराने घाव भरने का दिन है। किसी की आंखों में सच्चा अपनापन झलक सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आपका रोमांटिक पक्ष आज चमकेगा। ट्रैवल या आउटिंग से प्यार में नई ऊर्जा आएगी। सिंगल हैं तो किसी दूर के शहर वाले से कनेक्शन बन सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज दिल और दिमाग दोनों साथ चलेंगे। रिश्ते में गंभीर बातचीत से आगे की दिशा तय होगी। किसी पुराने वादे को निभाने का समय है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) थोड़ी दूरी या मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है पर ईमानदारी सब सुलझा देगी। साथी आपकी सच्चाई से प्रभावित होंगे। रात रोमांटिक रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्यार में आज भावनाओं का सैलाब रहेगा। कोई छोटा इशारा भी बहुत बड़ा असर डाल सकता है। दिल की आवाज़ सुनें, सही दिशा मिलेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला
शुभ दिशा- पश्चिम


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News