लव राशिफल 12 अक्टूबर- तूने छुआ जख्मों को मेरे मरहम मरहम दिल पे लगा

punjabkesari.in Sunday, Oct 12, 2025 - 07:12 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने में सक्षम होंगे। छोटी-छोटी बातें आपके रिश्ते में मिठास बढ़ाएंगी। सिंगल की लव लाइफ शुरू हो सकती है। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आप किसी पुराने मित्र या साथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत कर सकते हैं। संवाद बनाए रखने से प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। साथी के साथ मिलकर कोई नया अनुभव साझा करना संबंध को और मजबूत करेगा। सिंगल अपनी तन्हाई को दूर करने के लिए प्रोन मूवी का सहारा लेंगे। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपके लिए रोमांस और मित्रता का दिन है। अपने साथी के साथ साझा समय आपको खुशी देगा। सिंगल क्रश को कार्यक्षेत्र में न देखकर परेशान हो जाएंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज प्यार में रोमांचक घटनाएं हो सकती हैं। नए लोगों से मिलना या अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताना शुभ है। सिंगल को क्रश की कही हुई कोई बात बुरी लग सकती है। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आप भावनाओं में संवेदनशील रहेंगे। साथी की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना जरूरी है। सिंगल का दिन अच्छा रहेगा।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। साथी किसी बात को लेकर आप से झगड़ा कर सकते हें। सिंगल घर के कामों में मां का हाथ बटाएंगे। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज रिश्तों में स्थिरता और संतुलन का दिन है। साथी के साथ खुले दिल से संवाद करना आवश्यक रहेगा। सिंगल एक्स की यादों में खोए रहेंगे।   

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज प्रेम में भावनाओं की गहराई महसूस होगी। साथी की भावनाओं का सम्मान करना आपके रिश्ते के लिए लाभकारी रहेगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आप किसी रोमांटिक स्थिति में सावधानी बरतें। अपनी भावनाओं में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। सिंगल के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपके रोमांटिक संबंधों में उत्साह रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में रोमांस की ऊर्जा बढ़ेगी। अपने साथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो नए रिश्ते की शुरुआत की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News