लव राशिफल 18 सितंबर- मेरा दिल है प्यासा, मेरा दिल अकेला

punjabkesari.in Wednesday, Sep 17, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  आज लव लाइफ को खुशनुमा बनाना है तो साथी के लिए कुछ स्पेशल करें, फिर देखें कैसे सारा दिन ख़ास बनेगा। सोशल नेटवर्किंग साइट पर मस्ती करने से बचें।
उपाय- शनिवार या मंगलवार पीपल को जल दें।  

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  आज मैरिड कपल्स को अपनों के साथ जश्न मनाने का मौका मिलेगा। घर पर शादी की बात करने के लिए समय शुभ है।
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।  

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)  जिनकी नई-नई लव लाइफ स्ट्राट हुई है, उन्हें अभी अपना जोश दिखाने से बचना होगा, धीमे चलने में ही भलाई है। अन्य रोमांस का आनंद लेंगे।
उपाय- चण्डिका स्त्रोत का पाठ करें।  

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)  आज आपका हास्य भरा अंदाज नाराज साथी को प्रभावित करेगा। सारे गिले-शिकवे खत्म होंगे और लव लाइफ में बहार छाएगी।
उपाय- अपने पास पीले रंग की वस्तु रखें।  

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)  आज नए सिरे से रोमांटिक लाइफ का आगाज होगा। अस्थाई किस्म के संबंधों से दूर रहें। ये आपको बदनामी दे सकते हैं। अपने मूड के बदलावों पर नियंत्रण रखें।
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।  

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) अपने रिश्ते को व्यवस्थित करने के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है। साथी के आगे अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें। फिर देखें कैसे लव लाइफ परवान चढ़ती है।
उपाय- केले के पेड़ पर दीपक लगाएं। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)  आज आपका दिल इजहार ए मोहब्बत करने को कहेगा लेकिन ऐसे में आप दिल की बजाय दिमाग को सुनें। अन्य की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान खिलाएं।  

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज प्रेम की इच्छाएं उज्ज्वल और रंगीन होंगी। समय अनुकूल है। लव लाइफ का भरपूर लुत्फ उठाएंगे। सारा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।
उपाय- सूर्य देव को जल चढ़ाएं।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  एक लंबे अरसे के बाद साथी के साथ असीम आनंद की अनुभूति होगी। जो रिश्ते में सकारात्मकता लाएगी और रिश्ता पहले से भी अधिक मजबूत होगा।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।  

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)  आज वर्क लोड के कारण साथी को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन उनका भावनात्मक समर्थन प्राप्त होगा। जिससे आपको सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होगी।
उपाय- अपने पास चांदी से बनी कोई भी वस्तु रखें।  

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)  अपने रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए अपने अहं की भावना को खत्म करें। फिर देखें कैसे साथी और आपके बीच चल रही सारी नाराजगी खत्म होती है।
उपाय- नहाने के पानी में हल्दी डालकर नहाएं।  

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)  आज का दिन लव लाइफ के लिए उपयुक्त है। पार्टनर की प्रशंसा का पात्र बनेंगे। प्यार का इजहार न करें तो अच्छा रहेगा। अभी थोड़ा इंतजार करें।
उपाय- शाम को हनुमान चालीसा पढ़ें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News