लव राशिफल 6 सितंबर- ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए

punjabkesari.in Friday, Sep 05, 2025 - 03:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे, ज्यादा रोमांस करने की वजह से शारीरिक थकान और स्वास्थ्य में गिरावट भी हो सकती है। सिंगल शादी के लिए मान जाएंगे।  

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज बदलते मौसम के साथ पार्टनर का बदलता हुआ व्यवहार आपको काफी परेशान करेगा। सिंगल लोगों का जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। साथी के साथ अकेले में समय बिताकर सुखद और सहज महसूस करेंगे। सिंगल का दिल क्रश की किसी बात से दुखी हो सकता है।  

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपके संबंधों को परिवार वालों की तरफ से हरी झंडी मिल सकती है। अन्य का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। सिंगल पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर आपकी अंतरंग संबंध की इच्छाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। सिंगल अपने दोस्तों के साथ अधूरी प्यार की कहानी शेयर करेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) मैरिड कपल्स अपने जीवन में रोमांस को बनाएं रखने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। सिंगल कार्यक्षेत्र में किसी खास को देखकर अपने आप को प्यार में पड़ने से रोक नहीं पाएंगे।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज किसी की बातों में आकर साथी पर शक करेंगे, जो सालों के रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है। सिंगल अपने भविष्य की योजना बनाएंगे।  

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ छोटे-छोटे पलों का आनंद लेंगे। ये आपके जीवन में ऊर्जा का काम करेंगे। क्रश का स्पर्श सिंगल के तन-बदन की एक-एक तार हिला देगा। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, उन्हें प्यार में धोखा मिल सकता है। जो दिल को पूरी तरह तोड़ कर रख देगा। अन्य की लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल की लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का दिन काफी कठिनाइयों भरा रहेगा लेकिन दोनों मिलकर हर समस्या का समाधान ढूढ़ लेंगे। सिंगल क्रश के सामने अपनी बात रखने के लिए काफी उत्साहित रहेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) प्यार के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सिंगल का दिल किसी बात को लेकर उदास रहेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर आपके दिल की भावनाओं को समझने के लिए गहराई तक जाएंगे। सिंगल की तरफ उनका क्रश अट्रैक्ट हो सकता है, दिन काफी अच्छा रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News