लव राशिफल 10 अगस्त- कितना प्यारा है ये चेहरा जिस पर हम मरते हैं...
punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 01:38 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज दिल की बातें होंठों पर आने को बेताब हैं। अगर किसी खास को पसंद करते हैं, तो इशारों से नहीं, सीधे दिल से बात कीजिए। प्रेम में नई शुरुआत के संकेत हैं।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज प्यार का मौसम आपके लिए खिला हुआ है। पार्टनर के साथ बिताया गया हर पल खास महसूस होगा। सिंगल हैं तो कोई मुस्कुराता चेहरा दिल चुरा सकता है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज दिल आज थोड़ा चंचल है, बातें दिल से दिल तक पहुँच सकती हैं। अपने जज़्बात को शब्दों में ढालिए, आपका रोमांटिक अंदाज किसी का दिल छू सकता है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज प्यार में मिठास घुली रहेगी। साथी से भावनात्मक जुड़ाव और भी गहरा होगा। आज का दिन किसी खूबसूरत याद को जन्म दे सकता है।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज का दिन रोमांस से भरा हुआ रहेगा। आप अपने आकर्षण से किसी को दीवाना बना सकते हैं। साथ में बिताया हर पल खास बनेगा।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज मन में रोमांटिक फीलिंग्स उमड़ रही हैं लेकिन संकोच थोड़ा पीछे खींच रहा है। अगर किसी से कुछ कहना है, तो दिल खोलिए, जवाब भी दिल से ही मिलेगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपके चार्म और सौम्यता से पार्टनर मंत्रमुग्ध हो सकता है। आज साथ बैठकर पुराने पल याद करना आपके रिश्ते को और गहरा बना देगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज इश्क़ की कसमें खाई जा सकती हैं। भावनाओं की गहराई महसूस होगी। अगर दिल की बात कहनी है, तो ये सही वक्त है सामने वाला भी इंतज़ार में है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज मस्ती और रोमांस दोनों आपके मूड में हैं। किसी खास के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है। लव लाइफ में नई तरंगें उठ सकती हैं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज शब्द कम पड़ सकते हैं, पर नजरें आज सब कुछ कह जाएंगी। पार्टनर को थोड़ा समय दें, एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का सुनहरा मौका है।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपकी बातें बहुत आकर्षक लगेंगी। कोई दिल के करीब आने को बेताब है। लव लाइफ में कुछ नया और खूबसूरत शुरू हो सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपके दिल में प्यार की लहरें उठ रही हैं। रोमांटिक मूड में रहेंगे, और आपका पार्टनर भी इसी तरंग में बह जाएगा। एक खूबसूरत शाम आपका इंतज़ार कर रही है।