लव राशिफल 9 अगस्त- कहीं मुझे प्यार हुआ तो नहीं है
punjabkesari.in Friday, Aug 08, 2025 - 02:09 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज घर में अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मैरिड लाइफ में गलतफहमी हो सकती है। जिस वजह से दोनों में खूब तू-तू- मैं, मैं होगी।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज लव लाइफ स्ट्राट करने के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। बहुत सोच-विचार के बाद चीजों को आगे बढ़ाएं। मैरिड लाइफ के लिए दिन बढ़िया है। साथी के साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस होगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज सोशल मीडिया के माध्यम से कोई आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। मैरिड लोग जरा संभल कर रहें। लाइफ में ट्विस्ट आ सकता है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज परिवार के साथ सुखद और सहज रूप से सारा दिन व्यतित होगा। जो लोग दिलफेंक हैं, वे सावधान रहें। उनको अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज किसी खास मेहमान का घर में आगमन होगा। जिसके आने से खुशियों में भी वृद्धी होगी। पुराने रिश्ते में नई शुरुआत होने की संभावना है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज घर में अचानक से कोई मांगलिक कार्य होगा। जो परिवार में खुशी की लहर ले आएगा। लव पार्टनर के साथ रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज सेहत में थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं। साथी सारा दिन आपकी देखभाल करेगा। जिससे आपको एहसास होगा की वो आपसे कितना प्यार करते हैं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज लव लाइफ में खूब आनंद मनाएंगे। प्रेम को बढ़ाने वाला समय है। पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। निजी संबंध और मधुर होंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज अपने साथी से वो गुड न्यूज मिल सकती है। जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। सारा दिन खुशियां मनाते हुए व्यतित होगा।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) चोरी-चोरी चुपके-चुपके चल रहे प्रेम प्रसंग को आज कोई आपका अपना रंगे हाथों पकड़ सकता है। जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज प्रेम प्रसंग में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी तीसरे को लेकर बवाल मच सकता है। थोड़ा संभलकर रहें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) लव मैरिज के लिए माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे सारा दिन खुशी में झूमते हुए व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी।