लव राशिफल 5 अगस्त- दीवाना तेरा बेखबर हो रहा है जान ए जां दिलों पे प्यार का अजब सा असर हो रहा है
punjabkesari.in Monday, Aug 04, 2025 - 03:19 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। अन्य अपने साथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। क्रश को अपने पास बैठा देखकर सिंगल के दिल की धड़कने तेज हो जाएंगी।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज का दिन आपके रिश्तों के लिए नई ऊर्जा लेकर आ सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल हैं तो किसी खास से बातचीत शुरू हो सकती है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में नयापन और ताजगी महसूस होगी। सिंगल क्रश को किसी और की बाहों में देखकर अपने मन को समझाने का प्रयास करेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आप अपने प्रेम जीवन में साहसिक निर्णय ले सकते हैं। अन्य लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए हनीमून पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल एक्स की यादों को भुलाकर एक नई शुरुआत करेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी की कही हुई कोई बात बुरी लग सकती है। दोनों आपस में मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। सिंगल क्रश को खुश करने के लिए अपनी लुक चेंज करेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे, जिससे एक नई शुरुआत की संभावना है। सिंगल क्रश को पाने के लिए प्यार की हर हद पार कर देंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, आज उनकी भावनाएं तीव्र रहेंगी। पुरानी बातों को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन प्रेम से बात सुलझ सकती है। सिंगल दोस्तों के साथ क्रश की बाते करते रहेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा लोग एक-दूसरे की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। थोड़ी समझदारी और धैर्य आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। सिंगल लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) साथी पूरे रोमांटिक मूड में रहेंगे। दोनों अपने तन-मन में लगी आग को बुझाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। जो लोग सिंगल हैं, वो आज आकर्षण का केंद्र रह सकते हैं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज भावनात्मक जुड़ाव गहराने वाला दिन है। पुराने प्यार की यादें ताजा हो सकती हैं। प्रेम जीवन में नया मोड़ आने की संभावना है। सिंगल क्रश से अपनी बात को आगे बढ़ाने के लिए कोई तोहफा देंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, किसी बात को लेकर उनका मन थोड़ा असमंजस में रह सकता है। पार्टनर के साथ स्पष्ट संवाद बनाए रखें। सिंगल क्रश की बातों पर अपना दिल हार बैठेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज रिश्तों में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा। पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का दिन है।