लव राशिफल 4 अगस्त- नींद चुराके रातों में तुमने बातों-बातों में देखो बात बदल दी है
punjabkesari.in Monday, Aug 04, 2025 - 06:40 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) मौन भी संवाद हैं। आज कोई चुप्पी बहुत कुछ कह जाएगी। प्रेम में गहराई बढ़ सकती है, बशर्ते आप आंखों से पढ़ना जानें। सिंगल्स को कोई अनजाना चेहरा परिचित सा लगेगा। कपल्स में भावनात्मक नज़दीकी आएगी, जो स्पर्श के बिना भी महसूस होगी।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) धीमी आग भी दिल जला सकती है। रिश्ता स्थिर है लेकिन भीतर कुछ कहने का इंतज़ार है। आज थोड़ा खुलें, थोड़ा सुनें। दोस्ती से कुछ खास आगे बढ़ सकता है। साथी की छोटी सी तारीफ दिन बना देगी।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) बात अधूरी है पर असर पूरा करेगी। आज कोई बात कहेंगे लेकिन सामने वाला जो सुनेगा, वो कहीं गहरा होगा। शब्दों को ध्यान से चुनें।सिंगल्स का फ्लर्ट करने का मन होगा पर दिल जुड़ सकता है। कपल्स का एक पुराना झगड़ा हल्के से मज़ाक में सुलझ सकता है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आंखें बोलेंगी, होंठ नहीं। भावुकता बढ़ी हुई है। छोटी बात दिल को छू जाएगी या दुखा भी सकती है। सिंगल्स को कोई अपनी भावनात्मक गहराई से प्रभावित करेगा। कपल्स पुराने दिनों को याद कर खुशियों भरे पल साझा करेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम दिखाया जाए लेकिन बताया नहीं जा सकता। आप चाहें तो आज पूरा दिन खास बना सकते हैं, सिर्फ एक सरप्राइज़ काफी होगा।सिंगल्स को किसी की नजरें लगातार पीछा कर रही हैं, ध्यान दें। कपल्स रोमांस में थोड़ी नाटकीयता रंग लाएगी।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) जो कहना है, साफ़ कहो। मन में घुमाव रखने से रिश्ते उलझ सकते हैं। आज की स्पष्टता कल की मिठास बन सकती है। सिंगल्स का किसी को लेकर निर्णय लेना जरूरी होगा। कपल्स खुलकर बात करेंगे तो दूरी मिटेगी।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) अनजाने में जो जुड़ जाए, वही असली होता है। कोई बात जो सहज थी, अब दिल को चुभने लगी है। आज उसे समझने का दिन है। कोई असाधारण इंसान सिंगल को आकर्षित कर सकता है। अलग विचारों के बावजूद संबंध मजबूत होगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम सिर्फ महसूस किया जाता है। आपके इमोशन्स आज गहराई से बहेंगे। ध्यान रखें कि कोई उन्हें हल्के में न ले। सिंगल्स के सपनों में जो आ रहा है। उसकी असलियत पर ध्यान दें। रोमांटिक पल संभव हैं, ख़ासकर शाम के समय।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) गहराई डराती है लेकिन वही सच्ची होती है। आपका आकर्षण आज बेहद रहस्यमय है। कोई आपकी तरफ खिंच सकता है। सिंगल्स का अचानक कोई कनेक्शन हो सकता है टेलिपैथिक भी। कपल्स के मन की बात बिना कहे समझी जा सकती है, समय सही है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) संतुलन बनाना भी प्रेम है। आपका साथी कुछ ज़्यादा उम्मीद कर सकता है। थोड़ा वक्त दें, थोड़ा ध्यान भी। सिंगल्स का एकतरफा आकर्षण स्पष्ट हो सकता है। संबंधों को ताज़ा करने के लिए कपल्स की एक छोटी सी डेट या कॉल काफी होगी।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) जिसे तुम खोज रहे हो, वो तुम्हें खोज रहा है। आपका दिल किसी यात्रा में है लेकिन उसका पड़ाव बहुत पास है। सिंगल्स का किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। साथ में ट्रैवल या भविष्य से जुड़ी नई योजना बनाएं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्यार के लिए वक्त निकालना भी मेहनत है। कर्म में व्यस्तता हो सकती है लेकिन भावनाओं को समय देना आज जरूरी होगा। सिंगल्स का ध्यान वहीं जाएगा, जहां उन्हें सम्मान मिलेगा। रिश्ते को लेकर कोई गंभीर निर्णय संभव है।
