लव राशिफल 21 जुलाई- लाज लागे री लागे आधी रात को
punjabkesari.in Sunday, Jul 20, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपका आकर्षण चरम पर रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी पार्टी या सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर विशेष ध्यान मिल सकता है। जोड़ों के बीच एक गहरी बातचीत रिश्ते को और मजबूत करेगी।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) पुराना प्यार फिर से सामने आ सकता है। यदि ब्रेकअप के बाद भी भावनाएं बची है, तो आज पुनर्मिलन का योग बनता है। जोड़ों के बीच एक नए स्तर की समझ बनेगी, जो लाजवाब होगी।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) पुरानी बातें आज दिल दुखा सकती हैं। साथी से कुछ न कह पाने की पीड़ा रहेगी। खुलकर बात करें, वर्ना दूरी बढ़ सकती है। सिंगल लोगों को कुछ समय अकेले रहना ही बेहतर होगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) पुराना दर्द नए प्यार की शुरुआत में रुकावट बन सकता है। दिल खोलने से पहले थोड़ा ठहरें। जो लोग रिश्ते में हैं, उनके बीच किसी तीसरे के कारण हल्का भ्रम उत्पन्न हो सकता है, संवाद ही समाधान है।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम में प्रदर्शन की प्रवृत्ति आज बढ़ सकती है। आप अपने साथी को प्रभावित करने के लिए कुछ बड़ा कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, असली भावनाएं दिखाना सबसे प्रभावशाली तरीका है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) मन चंचल रहेगा, लेकिन भावनाएं स्थिर प्रेम की ओर बढ़ेंगी। फ्लर्टिंग से आगे बढ़ने की इच्छा होगी और सच्चे रिश्ते का बीज पड़ सकता है। विवाहित लोगों को छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना होगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) दिल में मस्ती और दिमाग में उलझन रहेगी। आज आप एक से अधिक लोगों से प्रभावित हो सकते हैं, जिससे कन्फ्यूजन बनेगा। अगर प्रतिबद्ध हैं तो स्पष्टता बनाए रखें, धोखे से बचकर रहें।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) रिश्ते में स्थिरता महसूस होगी। जो लोग शादी या लंबे रिश्ते की ओर बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगल लोगों को परिवार के माध्यम से कोई प्रस्ताव मिल सकता है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) दिल की बात कहने का समय है। अगर किसी से मन की बात छुपा रखी है, तो आज कहने पर सकारात्मक उत्तर मिल सकता है। विवाहित जातक साथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। सिंगल का पुराना दर्द फिर से उभर सकता है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) मन में संदेह है लेकिन सामने वाला वफ़ादार है। आज रिश्ते में ईमानदारी से बात करने से सारे भ्रम दूर होंगे। सिंगल लोगों को किसी सहयोगी से नज़दीकी हो सकती है। जो बहुत मजेदार रहेगी।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज रोमांस से ज्यादा मानसिक जुड़ाव ज़रूरी लगेगा। आप ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे जो आपके विचारों से मेल खाता है। रिलेशन में ईगो से बचना होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) भावनाएं गहराई पर हैं परंतु आप खुद को अभिव्यक्त नहीं कर पा रहे। प्रेमी से अपने डर साझा करें हो सकता है वे आपकी भावना को और बेहतर समझें। प्रेमीजन के साथ एक आध्यात्मिक जुड़ाव भी महसूस होगा।