लव राशिफल 15 जुलाई- तेरे संग इश्क तारी है, तेरे संग इक खुमारी है

punjabkesari.in Monday, Jul 14, 2025 - 02:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) भावनाओं में बहने से बचें। दिल को मजबूत करके कोई भी फैसला लें। किसी पुराने रिश्ते की याद आज दिल को छू सकती है। एक फोन कॉल सब कुछ बदल सकता है। मन में प्यार का जुनून फिर से उभर सकता है।
शुभ रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 7

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम में गहराई आने का समय है। वर्तमान के रिश्तों में संतुलन बनाना आज सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। यदि आप सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 1

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) चाहे रोमांस को लेकर मन में द्वंद्व हो सकता है लेकिन साथी से कह नहीं पाएंगे। भावनात्मक समर्थन की तलाश रहेगी। रिश्तों को बेहतर बनाने और पुरानी गलतफहमियों को स्पष्ट रूप से दूर करने के लिए उलझे रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 9

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज दिल की बात खुलकर कहें, सामने वाला सुनने को तैयार है। दिल की ख्वाहिशे पूरी हो सकती हैं। साथी से जुड़ी कोई चिंता खत्म होगी, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। आपकी अद्भुत जीवनशैली क्रश को आकर्षित करेगी।
शुभ रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 2

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन में तीव्र ऊर्जा आएगी। रोमांस आज परवान चढ़ सकता है। पुराने झगड़े भूलकर आगे बढ़ें। लव लाइफ में नया उत्साह आने वाला है। सिंगल हैं तो आप उस व्यक्ति के मिलने जा सकते हैं, जिससे आप अब तक दूर रहे हैं।
शुभ रंग: गाढ़ा लाल
भाग्यशाली अंक: 5

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज का दिन रोमांटिक तो है लेकिन संयम जरूरी है। दिल की बजाय दिमाग से भी सोचें, कोई निर्णय जल्दी में न लें। चुप रहना ही बेहतर रहेगा। सिंगल की नया रिश्ता काफी गंभीर और रोमांटिक साबित हो सकता है।
शुभ रंग: समुद्री हरा
भाग्यशाली अंक: 7

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका है। यदि दूरियां हैं तो आज दिलों का मेल संभव है। सौंदर्य और आकर्षण बढ़ा हुआ रहेगा। जो लंबे समय से आपको आकर्षित करने की कोशिश कर रहा था, वे कामयाब होंगे।
शुभ रंग: सुनहरा
भाग्यशाली अंक: 4

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  रिश्ते में प्रेम के रहस्य या अनकही बातें तनाव ला सकती हैं। बातों को स्पष्ट करें। सच्चाई आपके रिश्ते को और प्रबल बनाएगी। तर्क और सवाल-जवाब का सिलसिला लंबा चलेगा। अपनी और अपने साथी की भावनाओं पर पुनर्विचार करें।
शुभ रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 8

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज प्रेम के मामले में आप खुशकिस्मत रहेंगे। मुक्त प्रेम की चाहत गहरी हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो दोस्ती में प्यार का बीज अंकुरित हो सकता है। नए रिश्ते बनाने का दिन है।
शुभ रंग: हल्का नीला
भाग्यशाली अंक: 3

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) स्थायित्व और भविष्य की बातें आज ज़हन में रहेंगी। साथी के साथ मिलकर कुछ बड़ा प्लान कर सकते हैं। सिंगल कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आवेश में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें।
शुभ रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 6

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज छिपी बातें उजागर करने के लिए अच्छा दिन है। अनोखे विचारों से प्यार को नया रंग मिलेगा। पार्टनर आपकी सोच से आकर्षित होगा। लव लाइफ में रचनात्मकता बढ़ेगी।
शुभ रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 9

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) भावुकता चरम पर होगी। प्यार में गहराई तो है, पर थोड़ी असुरक्षा भी हो सकती है। भरोसा रखें, रिश्ता और मजबूत होगा। साथी से रोमांटिक मूड का तोहफा मिल सकता है।
शुभ रंग: केसरिया
भाग्यशाली अंक: 1


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News