लव राशिफल 23 जून- गुम है किसी के प्यार में दिल सुबह शाम पर तुम्हें लिख नहीं पाऊं, मैं उसका नाम
punjabkesari.in Sunday, Jun 22, 2025 - 03:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) मेष राशि वाले आज अपने प्रेम संबंधों में थोड़ा धैर्य रखें। प्रेम में स्थिरता लाने के लिए खुले दिल से बातचीत करें। यदि आप सिंगल हैं, तो नए लोगों से मिलने के अवसर बन सकते हैं।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। सिंगल लोग अपनी तन्हाई को दूर करने के लिए प्रोन मूवी का सहारा लेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज का दिन प्रेम जीवन में रोमांच और सुकून दोनों लेकर आएगा। साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। जो लोग प्रेम संबंध शुरू करना चाहते हैं, उन्हें अपने मन की बात व्यक्त करने का सही मौका मिलेगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पुराने विवादों को भुलाकर नया अध्याय शुरू करने का समय है। जो लोग रिलेशन में हैं, उन्हें परिवार का समर्थन मिलेगा। सिंगल क्रश को कार्यक्षेत्र में न देखकर परेशान हो जाएंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम संबंधों में संवाद की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। साथी आपकी बातों को ध्यान से सुनें और समझने की कोशिश करेंगे। सिंगल लोगों को कहीं बाहर जाकर नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन में भावनात्मक स्थिरता की जरूरत है। किसी पुराने अनुभव से उबरने के लिए अपने साथी के साथ समय बिताएंगे। सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत संभव है, लेकिन जल्दबाजी से बचें।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) अपने प्रेम जीवन में उत्साह और जोश के साथ आगे बढ़ेंगे। आपसी सम्मान और विश्वास रिश्ते को मजबूत बनाएगा। शादीशुदा जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सिंगल लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा जीवन आज खुशियों से भरा रहेगा। साथी के साथ सहयोग और समझ बढ़ेगी। जो लोग लोग रिलेशन में हैं, वो नई योजना या भविष्य की बातों पर चर्चा कर सकते हैं। सिंगल का दिन मिलाजुला रहेगा।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी के साथ प्यार भरी नोकझोंक हो सकती है। दोनों अपनी रिश्ते में रोमांस के रंग भरने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। सिंगल क्रश को हासिल करने के लिए दीवानगी की हर हद पार कर देंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। अन्य अपनी लव लाइफ में एंन्जॉय करेंगे। जो सिंगल हैं, उन्हें नए लोगों से मिलने के अवसर मिलेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज रिश्ते में भावनाओं की गहराई बढ़ेगी। साथी के साथ मिलकर किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का प्रयास करेंगे। जो सिंगल हैं, उन्हें अपने दिल की सुननी चाहिए, क्योंकि नया रिश्ता आपके जीवन में खुशियां ला सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने की कला अपनाएं। रिश्तों में स्थिरता और सम्मान बनाए रखने के लिए प्रयास करें। सिंगल लोगों के लिए सामाजिक आयोजनों में नए साथी मिलने के योग बन रहे हैं।