लव राशिफल 5 मई- हमको तुमसे प्यार हुआ है, जीना दुश्वार हुआ है
punjabkesari.in Sunday, May 04, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज एक साथ मिलकर घर, भविष्य या परिवार को लेकर कोई योजना बन सकती है। यदि रिश्ते में बोरियत है, तो कुछ नया करने की सोचेंगे। सिंगल का दिल भटक सकता है, नई जगह, नए लोग और ताज़गी की तलाश रहेगी।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) पार्टनर के साथ कुछ जलन या प्रतिस्पर्धा हो सकती है, संवाद से सुलझाएं। खुलकर बात करें वरना गलतफहमियां पनप सकती हैं। सिंगल्स को अनपेक्षित प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी आपसे गहराई की उम्मीद करेगा और आप भी चाहेंगे कि कोई आपको पूरी तरह समझें। यह समय भावनात्मक और शारीरिक दोनों स्तरों पर नजदीकियां बढ़ाने का है। सिंगल और क्रश के आकर्षण की रहस्यात्मकता चरम पर होगी।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपका आत्मविश्वास आपको प्यार में नई दिशा देगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आपके चारों ओर लोगों की नजरें रहेंगी। कोई विशेष व्यक्ति आपसे संपर्क कर सकता है। रिश्ते में हैं तो खुलकर बात करने से भावनात्मक दूरी घटेगी।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज संबंधों में स्थिरता की तलाश करेंगे। किसी पुराने मुद्दे पर गहरी बातचीत संभव है, जो रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। सिंगल जातक खुद को किसी रचनात्मक या संवेदनशील व्यक्ति की ओर खिंचते पाएंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज रिश्ते में थोड़ी दूरी या अलग-अलग सोच उभर सकती है लेकिन संवाद सब कुछ सुलझा सकता है। सिंगल्स के लिए यह दिन किसी बौद्धिक चर्चा के ज़रिए रोमांस की शुरुआत का हो सकता है।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) साथी की बातों में आज जादू होगा। जो भी सुन रहा है, वो आकर्षित हो सकता है। ध्यान दें, हर आकर्षण प्यार नहीं होता। किसी को दिल से समझने की कोशिश करें, सतही बातचीत से आगे बढ़ें।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्यार में आप स्वतंत्रता चाहते हैं लेकिन आज कोई ऐसा सामने आ सकता है जो आपको रुककर देखने पर मजबूर कर दे। यदि पहले से रिश्ते में हैं तो साथ मिलकर कोई रोमांचक प्लान बना सकते हैं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आप प्यार में नेतृत्व करना चाहेंगे लेकिन याद रखें, रिश्ते दो लोगों का संगम होते हैं। साथी के नजरिए को भी जगह दें। सिंगल्स को किसी प्रभावशाली या सेल्फ-कॉन्फिडेंट इंसान से आकर्षण हो सकता है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आप दिल से किसी पुराने अनुभव को छोड़ पाएंगे। जो पहले नहीं कह पाए थे, अब कहने का साहस मिलेगा। संबंधों में भावनात्मक सुरक्षा पर फोकस करें यही आपको सच्ची संतुष्टि देगा।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आप रिश्ते में जिम्मेदारी और स्थायित्व लाना चाहेंगे। कोई गंभीर चर्चा हो सकती है, जिससे रिश्ते की दिशा तय होगी। सिंगल्स के लिए कोई ऐसा आकर्षण उभर सकता है, जो भविष्य के लिए उपयुक्त हो।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आप कल्पनाओं में डूबे रह सकते हैं लेकिन जमीनी सच से जुड़ना जरूरी है। यदि आप साथी के इशारों को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो एक हल्की सी बात भी दिल में चुभ सकती है। संवाद से सभी गलतफहमियां दूर की जा सकती हैं।