लव राशिफल 5 फरवरी- तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2025 - 03:48 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज का दिन प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव ले कर आना वाला है। इस राशि के सिंगल लोग किसी को पसंद करते हैं, तो अपने भाव व्यक्त करने के लिए यह उचित समय है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  आज दापंत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी के साथ समय बिताएंगे और  भावनाओं को समझने का प्रयास करें। सिंगल लोग क्रश को लंच के लिए पूछ सकते हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज का लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। अन्य साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाएंगे। सिंगल लोगों को नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, जो आपके जीवन में विशेष स्थान बना सकते हैं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज रहेंगे। दोनों के रिश्ते में अनबन बनी रहेगी। सिंगल लोग क्रश की आंखों में अपने लिए प्यार ढूंढने की कोशिश करेंगे।  
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। साथी के साथ किसी विशेष स्थान पर जाने की योजना बनाएं। सिंगल कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में विश्वास और समझ बढ़ेगी। लव पार्टनर के साथ किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का प्रयास करेंगे। सिंगल का दिल क्रश को कार्यक्षेत्र में न देखकर परेशान हो जाएगा।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव पार्टनर की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। दोनों एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे औरविशेष महसूस कराएंगे। सिंगल क्रश को अपने मन की बात कहने के लिए दोस्तों का सहारा लेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज का दिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अन्य की लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। सिंगल परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी सारा दिन आपके आगे-पीछे घूमते रहेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। सिंगल एक तरफा आशिक बने रहेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। अन्य अपनी लव लाइफ को एन्जॉय करेंगे। सिंगल एक्स की यादों में खोए रहेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज का दिन इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए रोमांस से भरा रहने वाला है। लव पार्टनर आपको खुश करने के लिए आपकी तारीफ करें। सिंगल की किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथी आपके साथ समय बिताएंगे और उनकी पसंद-नापसंद का ध्यान रखेंगे। सिंगल पूरी दुनिया को भुलाकर बस क्रश के ख्यालों में खोए रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News