लव राशिफल 20 सितम्बर - मस्ती छाई है मस्ती, आके लग जा गले से अभी

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2024 - 01:58 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। अन्य अपनी लव लाइफ को रोमांटिक बनाने का प्रयास करेंगे। सिंगल एक्स के साथ फिर से संबंध कायम कर सकते हैं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर घर वालों से बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय बिताकर बहुत अच्छा महसूस होगा। सिंगल दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी पूरी तरह से आपके प्यार के रंग में रंगे रहेंगे। दोनों अपने प्यार को गहरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सिंगल अपने क्रश को पाने के लिए घरवालों से बात करेंगे।  

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) साथी आपके साथ बिताए पुराने पलों को याद करके भावुक हो जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को शादी के लिए घर वालों की तरफ से हरी झंडी मिलेगी। सिंगल एकतरफा आशिक बने रहेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के जीवन में कोई नई खुशखबरी आने की संभावना है। अन्य साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। सिंगल अपने क्रश के बारे में दोस्तों से बातचीत करेंगे।  

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी काम में व्यस्त रहने के कारण आपको समय नहीं दे पाएंगे। दिल के अरमान दबे के दबे रह जाएंगे। सिंगल एक्स की यादों को अपने दिल से मिटाने का प्रयास करेंगे।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी रोमांस करने के मूड में रहेंगे, नए अनुभवों का भरपूर मजा लेंगे। सिंगल घर वालों की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी आपके साथ रोमांस के दो पल व्यतीत करने के लिए तरस जाएंगे। अन्य अपने गुप्त रिश्ते को दुनिया के सामने लेकर आएंगे। सिंगल क्रश के साथ रोमांस करने के लिए सपनों का सहारा लेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी आपकी नाराजगी को दूर करने के लिए आपकी पसंद का कोई तोहफा दे सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनाएंगे।  

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज लव लाइफ में रोमांस का जबरदस्त तड़का लगेगा। साथी का आपके प्रति केयरिंग नेचर दोनों के बीच की दूरी को कम कर देगा। सिंगल क्रश के साथ बैठकर बातचीत कर सकते हैं।  

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) जीवनसाथी आपसे किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते की दस्तक हो सकती है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा। साथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल क्रश को कार्यक्षेत्र में न देखकर परेशान हो जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News