लव राशिफल 1 मार्च- कहना ही क्या ये नैन एक अनजान से जो मिले

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 07:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी आपसे अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। सिंगल दैहिक या शारीरिक आकर्षण से बने एक अनैतिक रिश्ते में कैद हो सकते हैं।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) अपने साथी के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय आपके लिए अनुकूल है। शादी के योग हैं, जल्दी ही शहनाईयां बजने वाली हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज अपने पार्टनर के साथ कुछ दिनों के लिए बाहर घूमने जाने का प्लान सक्सेसफुल रहेगा। सिंगल क्रश की आंखों में प्रगाढ़ रिश्ते में बंधने की ललक देखेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज किसी करीबी की मदद से आपके संबंधों में बन रही विच्छेद की स्थिति दूर होगी, प्यार के फूल फिर से खिलेंगे। सिंगल अनाम प्रेम में कैद होंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर का व्यवहार रोमांस से भरपूर रहेगा लेकिन फिर भी कोई कमी खलेगी। सिंगल रोमांस करने के लिए लालायित रहेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज का दिन आप साथी के साथ फुल इंजॉय के साथ व्यतीत करेंगे। सिंगल घर-परिवार की खुशी के लिए शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हो जाएंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी के साथ रोमांटिक सामंजस्य बनाने में आपको बड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। सिंगल रोमांस और वासना से दूर प्रेम बंधन में बंधेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज साथी मौज-मस्ती में खूब सारा धन और वक्त खर्चेंगे। उनका साथ जन्नत का एहसास करवाएगा। सिंगल को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज रोमांटिक लाइफ को लेकर आप दोनों में समझ की कमी दिखाई पड़ेगी। सिंगल का विशुद्ध आध्यात्मिक एहसास क्रश के दिल में प्यार के एहसास जगाएगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। रोमांटिक लाइफ के खट्टे-मीठे अनुभव होंगे। सिंगल नासमझी में सामान्य प्यार में पड़ सकते हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपका अतीत भारी पड़ सकता है। साथी कुछ पुरानी बातों को जानकर आपसे दूरी बना सकते हैं। सिंगल के लिए खुद को समझ पाना मुश्किल होगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज कुछ अंतरंग बातों को लेकर पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। सिंगल को जान-पहचान वाले से शारीरिक आकर्षण हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News