लव राशिफल 12 दिसंबर- कोई दिल बेकाबू कर गया और इश्का दिल में भर गया

punjabkesari.in Tuesday, Dec 12, 2023 - 08:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी की खूबसूरत शाम आपके नाम रहेगी। हसीन पल व्यतीत करने के लिए तैयार रहें। सिंगल को आज भी अनुभव होगा उनके दिल का एक टुकड़ा उनसे बिछड़ गया है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज लव लाइफ कुछ अधिक ही बोल्ड और इंटिमेट रहेगी। सिंगल शादी के लिए हां करने से पहले खुद से जरुर पूछें क्या इस बंधन में बंधने के लिए वाकई वह तैयार हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज मौज-मस्ती के साथ दिन और बिताएंगे। दोनों के सिर पर रोमांस का फितुर सवार रहेगा। सिंगल जीने की कला का नया तरीका खोजेंगे और शांति से नई शुरुआत करेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपके रिलेशनशिप में पैरेंट्स का रोल अधिक होने से कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। सिंगल शादी के बंधन में बंधने की तैयारी करें, जल्दी ही उनका मनचाहे साथी से संबंध जुड़ने के चांस हैं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके ब्रेकअप के चांस हैं। अन्य की लव लाइफ नार्मल रहेगी। एक्स की हेल्दी लुक देखकर अतीत में अपने किए गए फैसले पर पछतावा होगा। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज प्यार की बहारें आपको अपने आगोश में पकड़ने के लिए तैयार खड़ी हैं। सिंगल को अपने जीवन का कोई भी फैसला लेने से पहले रिस्पॉन्सिबल बनने की जरुरत है। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपका साथी पराया हो सकता है, सावधान रहें। संबंधों को संभालने में दिल से अधिक दिमाग से काम लें। सिंगल के पहले अफेयर का आरंभ होगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी की बातें दिल को छूएंगी, जिससे दबी तमन्नाएं जागेंगी। सुखद संबंधों का निर्वाह करेंगे। सिंगल का किलिंग स्टाइल देखकर उनके व्यक्तित्व में चार चांद लगेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी की प्यास बुझने का नाम नहीं लेगी। उनका वाइल्ड रोमांस परेशान कर देगा। एक्स की एक झलक दिल में दबे प्यार के तारों को फिर से बजाएगी।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपकी लाजवाब जुगलबंदी की लोग मिसालें देंगे, बहुत खुशी मिलेगी। प्रेम बना रहेगा। सिंगल की समझ में आएगा जीने के लिए साथी की जरुरत है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आप और साथी अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे, दिल भर कर इंटिमेसी का मजा लेंगे। सिंगल किसी के आकर्षण में बंधने के लिए तैयार रहें, लव वाइफ आरंभ होने के योग हैं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज अपनी सेहत का ध्यान रखें, मजा सजा बन सकता है। कांच के टुकड़ों की तरह बिखरा सिंगल का दिल जोड़ने के लिए आज कोई खास उनके जीवन में आएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News