लव राशिफल 11 दिसंबर- कुछ पल मेरे नाम करे वो मैं भी उसके नाम पे लिखूं मुलाकातें कई

Monday, Dec 11, 2023 - 10:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी का शारीरिक आकर्षण रोमांस की डोर में बांधे रखेगा, न चाहते हुए भी उनकी ओर खिंचे चले जाएंगे। सोशल मीडिया पर अपने एक्स को देखकर सुकून मिलेगा।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी के प्यार की गर्मी पिघला देगी, रोमांस का जबरदस्त मजा लेंगे। सिंगल जीवन में थोड़ा ब्रेक लें और स्वयं पर ध्यान दें, भविष्य में सब अच्छा होगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपको फील होगा संबंधों में बहुत अंतर आ गया है, साथी से दिल की बात शेयर करेंगे। सिंगल के लिए दिन लकी है, इजहारे मोहब्बत कर सकते हैं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी अपने प्यार को जवां रखने के लिए माधुर्य से भरे जादुई शब्दों का सहारा लेंगे। दोनों के बीच नजदीकियां पनपेंगी। सिंगल को एक्स की यादें तड़पाएंगी।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज के दिन खूब सैर-सपाटा करेंगे। लॉन्ग ड्राइव, मूवी या कहीं भी घूमने जा सकते हैं। दोनों तरोताजा महसूस करेंगे और रिश्ता भी मजबूत होगा। सिंगल का अधूरा रिश्ता पूरा होगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी की मोहब्बत की आग और प्यार भरे स्पर्श जन्नत की सैर करवाएंगे। सिंगल प्यार के मामले में बहुत लकी रहेंगे, अपने दिल की बातें बोलने से न कतराएं।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज रिश्ते में प्यार की गर्माहट भरेगी लेकिन अतीत का काला साया आपके प्यार पर मंडरा रहा है, सावधान रहें। सिंगल को इश्क का एहसास होगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज साथी का प्यार और रोमांस रूमानी एहसास करवाएगा। दिन और रात खूबसूरत रहेंगे। सिंगल का सिरफिरापन उनका खुद का नुकसान करेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज अपनी जिंदगी में रोमांस बरकरार रखने के लिए छोटी ही सही लेकिन नॉन वेज कन्वर्सेशन दोनों का मूड चियर अप रखेगी।
सिंगल गृहस्थी बसाने के बारे में सोचेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी की पिछली जिंदगी को नजरअंदाज करके भविष्य के बारे में सोचें, तभी सुखद संबंधों का निर्वाह करने में सफल होंगे। सिंगल को मस्त पार्टनर मिलेगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपके तारे चमकेंगे। बहुत सारी उपलब्धियां मिलने वाली हैं, लव लाइफ भी सुखद रहेगी। सिंगल कुछ एक्सट्रा एफर्ट्स करके डबल होने में कामयाब होंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज सपनों की दुनिया को हकीकत में बदलते हुए देखेंगे। सिंगल पुरानी यादों को भूलने के लिए कुछ नया और रोमांचक करने की कोशिश करेंगे।

Niyati Bhandari

Advertising