लव राशिफल 6 अक्टूबर - हम तेरे दीवाने हैं, हम आशिक मस्ताने हैं

Friday, Oct 06, 2023 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में ताजगी आएगी। साथी की और से कोई रोमांटिक तोहफा मिल सकता है। सिंगल अपने क्रश की दिलचस्पियों और रुचियों को जानने का प्रयास करेंगे।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी किसी तीसरे की बातों में आकर आप पर शक कर सकते हैं, जिससे रिश्ते में खटास आएगी। सिंगल क्रश की बॉडी लेंग्वेज को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज कुछ न कहकर भी इशारों-इशारों में साथी बहुत कुछ कह देंगे। इससे आपको पता चलेगा कि वह आपको कितना जानते हैं। सिंगल क्रश के दोस्तों से कुछ खास जानकारी हासिल कर सकते हैं।  

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी का प्यार से सहलाना और कुछ समय साथ में बिताना बड़ा अच्छा अनुभव देगा। सिंगल घूमने-फिरने के दौरान किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज अचानक से एक्स को अपने सामने देखकर पुरानी यादें, फिर से ताजा हो जाएंगी। लव लाइफ बेरंग रहेगी। सिंगल क्रश से अपना ध्यान भटकाने के लिए खुद को बिजी रखेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी अपने रिश्ते को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सिंगल किसी खास के ख्यालों में खोए रहेंगे।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी की तरफ से कोई स्पेशल सरप्राइज मिल सकता है। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। सिंगल घर के कामों में माता का सहयोग करेंगे।  

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज इस राशि के लोगों का जीवन रोमांटिक और क्रिएटिव रहने वाला है। सिंगल डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी आपके साथ अच्छा समय व्यतीत करेगा। मौसम के हिसाब से आप अपने साथी के साथ प्रेम-प्रसंग में लिप्त रहेंगे। सिंगल घरवालों को अपनी शादी की जिम्मेदारी दे सकते हैं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी से बहुत सारा प्यार मिलेगा। प्रेमी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। सिंगल क्रश की किसी खास चीज की तारीफ करके उन्हें इंप्रेस कर सकते हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी आपकी सभी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखेंगे, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल प्रोन मूवी देखकर अपने अंदर की खलबली को कम करने की कोशिश करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी उम्मीद करेंगे कि आप उनके मन की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। ऐसा करने से रिश्ता और गहरा हो सकता है। क्रश के साथ-साथ चलकर सिंगल को बहुत अच्छा महसूस होगा।  

Niyati Bhandari

Advertising