लव राशिफल 25 सितंबर- जादू सा जैसे कोई चलने लगा है मैं क्या करूं दिल मचलने लगा है

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2023 - 11:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांस को बरकरार रखने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे। सिंगल को उनका क्रश इग्नोर करेगा।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज दोनों पुरानी बातों को भुलाकर नए सिरे से लव लाइफ की शुरुआत कर सकते हैं। मैरिड कपल्स प्यार भरे पल बिताने की कोशिश करेंगे। सिंगल अपने अकेलेपन से परेशान रहेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज का समय पार्टनर के साथ अच्छा बीतने वाला है। साथी आपको इंटिमेसी  का मजा देने के लिए स्थान परिवर्तन करेंगे। सिंगल क्रश को किसी और के साथ रोमांस करता देखकर बहुत उदास हो जाएंगे।  

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज सारे दिन की थकावट दूर करने के लिए साथी अंतरंग क्षणों का सहारा लेंगे, तन-मन डोलेगा। अचानक एक्स को अपने सामने देखकर सिंगल की दिल की धड़कनें तेज हो जाएंगी।  

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज लंबे समय बाद संबंध बनाने के लिए दोनों तरफ बराबर की आग लगी रहेगी।  सिंगल किसी बहाने से क्रश के घर जा सकते हैं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी आपके साथ किसी बात को लेकर बहस कर सकते हैं। सिंगल क्रश को चाहने के लिए दीवानगी की सारी हदें पार कर देंगे।
 
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी को एक पल भी अपनी आंखों के सामने न देखकर मन बेचैन रहेगा। सिंगल अपने एक तरफे प्यार से मिलने के बहाने ढूंढेगे।      

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी के साथ संबंध बनाने की कोशिश करेंगे पर दिल की किसी कोने में पुराने प्यार के एहसास जागे रहेंगे। सिंगल को क्रश से लव प्रपोजल मिलेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी की तरफ से कोई स्पेशल सरप्राइज मिलेगा, वो आपको फिल्मी तरीके से प्रपोज कर सकते हैं। सिंगल नए रिश्ते में जुड़ सकते हैं, अपने पुराने रिश्ते को भूल नहीं पाएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ होने पर भी अपने आपको अधूरा महसूस करेंगे। सिंगल अपने क्रश के साथ कॉफी पीने का प्रोग्राम बनाएंगे।
 
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) लंबे समय के इंतजार के बाद आज परिवार वालों की तरफ से शादी के लिए मंजूरी मिलेगी। मैरिड लाइफ बहुत खुशनुमा रहने वाली है। सिंगल क्रश को इंप्रेस करने के लिए डिनर डेट का प्लान बना सकते हैं।  

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) पार्टनर को खुश करने के लिए कहीं रोमांटिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। अन्य अपनी लव लाइफ को बहुत एन्जॉय करेंगे। सिंगल क्रश को अपने दिल की बात बताने का प्रयास करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News