लव राशिफल 26 जुलाई - आप हमारी जान बन गए

punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2023 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सारा दिन सिर्फ रोमांस और प्यार भरी बातों में बीतेगा। सिंगल रिलेशन में आने के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर का मन थोड़ा परेशान रह सकता है इसलिए उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। सिंगल क्रश को लेकर काफी पोस्सेसिव रहेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी के ऊपर आपके प्रेम का रंग चढ़ा रहेगा। सारा काम छोड़कर वो बस आपके साथ ही रोमानियत भरे पल बिताएंगे। सिंगल क्रश की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपके निस्वार्थ प्रेम के चर्चे चारों तरफ होंगे। मैरिड कपल्स पार्टनर के  बर्ताव को लेकर परेशान रहेंगे। सिंगल एक तरफा आशिक बने रहेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर को लेकर मन में कुछ शिकायत रहेगी। साथी रोमांस के जरिए उन गिले-शिकवे को दूर करने का प्रयास करेंगे। सिंगल क्रश के साथ बातें करके अपना मन बहलाएंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर की किसी बात को लेकर मन उलझा रहेगा। दोनों के बीच वाद-विवाद हो सकता है। सिंगल को क्रश की तरफ से बड़ा सरप्राइज मिलने की संभावना है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ कहीं बाहर रोमांटिक जगह पर जाने का मौका मिलेगा। क्रश की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस मिलने पर सिंगल का दिन अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी को अपनी तरफ रिझाने के लिए अपने लुक्स पर ध्यान देंगे। अन्य के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। सिंगल को लव प्रपोजल मिलेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज काम की व्यस्तता के चलते दोनों एक-दूसरे को समय देने में असमर्थ रहेंगे। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा। सिंगल अपने मन की बात पेरेंट्स के साथ शेयर करेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का दिन उत्साह से भरा बीतेगा। साथी के साथ एकांत में इस जोश का मजा लेंगे। सिंगल का मन एक्स की यादों में अटका रहेगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर आपको खुश करने का भरपूर प्रयास करेंगे। इस कोशिश से प्यार की बगिया और महकेगी। सिंगल अपने एक तरफा प्यार को पाने के लिए हर हद पार कर देंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज भविष्य को लेकर कोई निर्णय बिना सोचे-समझे न लें। अन्य का दिन पार्टनर के साथ मस्ती में बीतेगा। सिंगल करियर की चिंता में डूबे रहेंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News