लव राशिफल 24 जुलाई - तेरा नशीला बदन बाहों ने छोड़ा नहीं

Monday, Jul 24, 2023 - 06:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बनेगा। बहुत अर्से के बाद साथी के साथ मनचाहा समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल की शादी की बात चल सकती है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) बेरंग हो रही लव लाइफ में फिर से प्यार के रंग भरने के लिए दोनों बराबर योगदान देंगे। लव बॉन्ड स्ट्रांग होगा। सिंगल क्रश की एक झलक पाने को तरस जाएंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। शादीशुदा लोग साथी के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे। सिंगल किसी के प्यार में गिरफ्तार हो जाएंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) पार्टनर के साथ पूरा दिन फोन के जरिए मीठी-मीठी बातें करके अपना समय बिताएंगे। मैरिड कपल्स रोमांस को बनाए रखने के लिए स्थान परिवर्तन करेंगे। सिंगल क्रश के जवाब के इंतजार में रहेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी का जोश तन-मन में लगी आग को शांत करने का काम करेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो एक-दूसरे को स्पेशल सरप्राइज दे सकते हैं। सिंगल का मन संबंध बनाने के लिए ललचाएगा।  

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज किसी भी काम को करने का दिल नहीं करेगा क्योंकि सारा दिन साथी के साथ रोमांस करने के बारे में सोचते रहेंगे। सिंगल सोशल मीडिया पर अपना समय व्यतीत करेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) साथी के साथ चल रहे तनाव को आपसी समझदारी से सुलझाने का प्रयास करेंगे। किसी तीसरे को अपने बीच न लेकर आएं तो बेहतर रहेगा। सिंगल का दिल क्रश को प्यार करने के लिए तड़पेगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर पजेसिव रहेंगे। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल को क्रश से सरप्राइज मिलेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी का साथ जन्नत का एहसास करवाएगा, खुद को खुशनसीब मानेंगे। सिंगल घरवालों के खोजे रिश्ते से सहमत होंगे, जल्द ही शहनाईयां गूंजेंगी।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज एक्स से अचानक मुलाकात पुरानी यादों को फिर से ताजा कर देगी। साथी के साथ अपने दिल की बातें शेयर करेंगे। सिंगल की ओर कोई आकर्षित हो सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपको एहसास होगा कि आप अपने साथी से कितना प्यार करते हैं। सिंगल को मनचाहा साथी खोजने में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज कपल्स किसी खास जगह पर घूमने जाएंगे और एक-दूसरे की कंपनी को खूब एन्जॉय करेंगे। सिंगल डबल होने की जिम्मेदारी घर वालों पर छोड़ देंगे। 

Niyati Bhandari

Advertising