लव राशिफल 22 जुलाई - जाना न नैन मिलाकर

Saturday, Jul 22, 2023 - 06:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी आपको रिझाने के लिए दिलकश अदाओं से घायल करेंगे। लव लाइफ में पार्टनर रोमांस करने के लिए बेताब रहेंगे। सिंगल कार्यक्षेत्र पर किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो किसी तीसरे की वजह से अपना रिश्ता खराब कर सकते हैं। लवमेट एक-दूसरे से बेवजह लड़ाई झगड़ा करेंगे। सिंगल क्रश को फिल्मी तरीके से प्रपोज करने का मन बनाएंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर रोमांस करने के लिए जोश से भरपूर रहेंगे। विवाहित लोग अपनी इंटिमेसी को मजेदार बनाने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे। सिंगल अकेलापन दूर करने के लिए घर के कामों में अपना सहयोग देंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों को मन में रख कर खुद को तकलीफ दे सकते हैं। साथी को भूलाकर किसी और की तरफ आकर्षित होने की संभावना है। सिंगल एक्स की यादों में खोए रहेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) पार्टनर के साथ आज किसी बात को लेकर ब्रेकअप हो सकता है। मैरिड कपल्स किसी की बातों में आकर साथी पर शक कर सकते हैं। सिंगल क्रश के प्यार में पागल हो जाएंगे।  

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एकांत में बैठकर रोमांटिक बातें करेंगे। सिंगल एक्स को जलाने के लिए किसी और के साथ मस्ती करेंगे।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी के अवैध संबंधों के बारे में पता लग सकता है। अन्य की लव लाइफ में कुछ बदलाव आएगा। क्रश को अपने करीब देखकर सिंगल का दिल धड़कने लगेगा।  
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी आपको खुश करने के लिए मजेदार तरीके अपनाएंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बरकरार रहेगी। सिंगल दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।    

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज प्रेम संबंधों में विश्वास और मधुरता बढ़ेगी। साथी का साथ आपको सपनों की दुनिया में ले जाएगा। सिंगल डबल होने की जिम्मेदारी घर वालों पर छोड़ देंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज लंबे समय बाद साथी के साथ अकेले में समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ रिश्ता पहले के मुकाबले मजबूत होगा। सिंगल का दिल किसी बात को लेकर बेचैन रहेगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे लेकिन जा नहीं पाएंगे। लव लाइफ का जोश ठंडा पड़ेगा। सिंगल के रिश्ते की बात चलेगी।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज तन और मन की उथल-पुथल लव लाइफ में विवाद पैदा कर सकती है। जुबान में मधुरता बनाए रखें। सिंगल को मनचाहा साथी मिलेगा।

 

Niyati Bhandari

Advertising