लव राशिफल 27 अप्रैल- मुझे इश्क है तुझी से, मेरी जान-ए-जिंदगानी

Thursday, Apr 27, 2023 - 07:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपके जीवन में ऐसा मोड़ आएगा, जो न केवल बदलाव लाएगा बल्कि आपकी लव लाइफ भी इससे प्रभावित होगी। सिंगल का दिल आशिक बन सकता है। 

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी किसी परेशानी में रह सकते हैं, उनके मन की बात को जानने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा। सिंगल अपने पहले प्यार की यादों में खोए रहेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी के अंदाज में मजेदार बदलाव आपके रिश्ते की डोर को मजबूत कर देंगे। अपने तन को शांत रखने के लिए सिंगल मन लुभावने गीतों का सहारा लेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) पार्टनर के साथ चल रहा मन-मुटाव समाप्त होगा। अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। सिंगल को महसूस होगा प्यार में किसी का वश नहीं चलता।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज लव लाइफ मदहोशी भरी रहेगी। मैरिड के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सिंगल किसी तीसरे की वजह से अपना नया रिश्ता बनाने में कामयाब होंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज कठिन परिस्थिती में साथी का साथ पाकर खुद को भाग्यशाली फील करेंगे। लव लाइफ में मदहोशियों भरा आलम रहेगा। सिंगल के प्रेम का रिश्ता विकसित होगा।   

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपको अपने जीवनसाथी पर गर्व होगा। लिव इन पार्टनर से धोखा मिल सकता है। सिंगल को पता भी नहीं लगेगा करीबी मित्र कब दिलदार बन गया।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी आपका खास ध्यान रखेंगे, स्पेशल फील करवाएंगे। जादुई क्षण गुजारने का सपना पूरा होगा। विवाह के इच्छुक सिंगल को अभी इंतजार करना होगा।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज जो रिलेशन में हैं, उन्हें अपना रिश्ता बोझ लगने लगेगा, ब्रेकअप की सोच सकते हैं। मैरिड कपल्स परिवार में व्यस्त रहेंगे। सिंगल अपने रिश्ते को लेकर पारिवारिक संघर्ष से गुजरेंगे। 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज के खूबसूरत लम्हों को खुलकर एन्जॉय करेंगे। साथी की इच्छा मस्ती और शॉपिंग करने की रहेगी। क्रश को पटाने के चक्कर में सिंगल का बजट हिल सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी अपने आकर्षण का प्रयोग करके आपको प्यार में पागल कर देंगे। सिंगल के जीवन की एक नई शुरुआत के लिए यह समय बेहतरीन है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपकी बेरंग लव लाइफ में प्रणय के रंग भरेंगे। साथी की ऊर्जा आपको हैरान कर देगी। सिंगल को एक्स से मिला धोखा परेशान करेगा।


 

Niyati Bhandari

Advertising