लव राशिफल 11 अप्रैल, 2023-  हमें आशिकी का मजा आ रहा है...

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2023 - 06:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। पार्टनर की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सिंगल को रोमांस का मौका मिलेगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज हर मुश्किल समय में साथी का भरपूर साथ मिलेगा। लव लाइफ को दिल भर कर एंजॉय करेंगे। सिंगल अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए फ्लर्टिंग का सहारा लेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी आपके सामने कुछ अधूरी जरूरतों को पूरा करने की मांग रख सकते हैं। लव लाइफ रोमांचक रहेगी। सिंगल को लव मेकिंग में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।                              

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज लव लाइफ में कुछ चुनौतियों का सामना करके अपने प्यार को साबित करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में बहारें छाई रहेंगी। सिंगल का मन प्रेम में पड़ने से घबराएगा।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी के बदलते व्यवहार को देखकर मन कुछ उदास सा रह सकता है। लव लाइफ नीरस रहेगी। सिंगल को क्रश की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज शादीशुदा जातकों को काम से फ्री होकर रोमांस करने का खूबसूरत मौका मिलेगा। अन्य की लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल के मन में फिर से प्यार का लड्डू फूटेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपके द्वारा हंसी-मजाक में की गई बात साथी को बुरी लग सकती है, सोच-समझ कर बोलें। संबंधों में खिन्नता आ सकती है। सिंगल के जीवन में खुशियां फिर से लौटेंगी।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद पार्टनर के साथ रोमांस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ेंगे। सिंगल क्रश की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में बड़ा कदम उठाने के लिए बहुत सोच-विचार करना पड़ सकता है। सिंगल को मनचाहे शादी के प्रस्ताव आएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा लेकिन साथी अपने प्यार के जादू से आपकी परेशानियों को दूर करने में कामयाब रहेगा। सिंगल अपनी पुरानी बातों को सोच कर बहुत खुश होंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी आपके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताकर अपने मन को सुकून दिलाने की कोशिश करेंगे। सिंगल को सच्चे प्यार की खोज में भटकना पड़ सकता है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी का रुखा व्यवहार प्रेम जीवन में कड़वाहट पैदा कर सकता है। सिंगल के जीवन में किसी खास की एंट्री जीवन को एक नया मोड़ देगी।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News