लव राशिफल मार्च- कुछ यूं इश्क हुआ उनसे कि...

Sunday, Mar 12, 2023 - 07:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में ट्विस्ट आने वाला है। साथ काम करने वाले किसी विशेष इंसान से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। अन्य अपने प्रेम संबंधों में दुनिया को भुलाकर मग्न रहेंगे।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज मनचाहा मजा न मिल पाने के कारण आपकी लव लाइफ में समस्याएं हो सकती हैं, जल्द ही सुखद समय आएगा। सिंगल को क्रश से लव प्रपोजल मिलेगा। 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर पर जबरदस्ती अपनी भावनाएं थोपना, रिश्ते पर भारी पड़ेगा। सिंगल प्यार-मोहब्बत के लिए किसी के पीछे-पीछे घूमने की बजाय सही समय का इंतजार करेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपको लव लाइफ में सावधानी रखनी चाहिए, छोटी सी भूल भविष्य पर भारी पड़ सकती है। सिंगल जिसे पसंद नहीं करते थे, उसी से प्यार कर बैठेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज लव पार्टनर से गलतफहमी दूर होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा है। सिंगल अपने से ज्यादा उम्र वाले की तरफ अट्रैक्ट हो सकते हैं और संबंध बनाने में इंटरेस्ट दिखाएंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर आपके लिए रोमांटिक डेट प्लान करेंगे। साथी से कोई महंगी चीज गिफ्ट में मिलने से बहुत खुशी मिलेगी। सिंगल अपने ही किसी दोस्त को प्रपोज कर सकते हैं।  

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कपल्स में विवाद खड़ा होने की संभावना है। सिंगल बुद्धिमानी के साथ अपने प्रेम संबंध बनाने में सफल हो जाएंगे। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आपको पार्टनर की भावनाएं समझने की कोशिश करनी होगी। लव लाइफ से जुड़े बड़े फैसले पेंडिंग रखें। सिंगल प्रपोज करने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथ काम करने वाले से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में फंस सकते हैं। लव प्रपोजल मिलेगा। सिंगल प्यार के नए रास्तों की खोज करेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) अपने पार्टनर के साथ खुशियों भरा समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जिन जातको का रिलेशनशिप को लेकर मानसिक तनाव चल रहा था वो खत्म हो सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में कुछ सुखद बदलाव आएंगे। परिवार में कलह के बावजूद पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। सिंगल के प्यार का प्रस्ताव मंजूर हो जाएगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) जो पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं, वे नए संबंधों में इन्वॉल्व हो सकते हैं। सिंगल अकेलापन दूर करने के लिए परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे।


 

Niyati Bhandari

Advertising