लव राशिफल 14 फरवरी- तेरे मेरे प्यार की उमर सलामत रहे

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे, दूरियां नजदीकियों में बदलेंगी। सिंगल का मन दूसरे कपल्स को देखकर ललचाएगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर नए आइडियाज के साथ आपको खुश करने का प्लान बनाएंगे,  आपके प्यार का तड़का सोने पर सुहागे का काम करेगा। सिंगल अपने अकेलेपन से बोर हो जाएंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपका रोमांटिक नेचर ही साथी को आपके करीब लेकर आएगा। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, खूब मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। सिंगल क्रश के साथ समय बिताना चाहेंगे।  

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज परिवार वालों की तरफ से आपके प्यार को हरी झंडी मिलेगी। अन्य लव लाइफ को एन्जॉय करने के लिए रोमांटिक डेट पर जाएंगे। सिंगल दूसरों पर विश्वास करने से घबराएंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आपका प्यार ही आपकी पहचान बनेगा। हर कोई आपके रोमांस के चर्चे करेगा, ये देखकर मन प्रफुल्लित हो उठेगा। सिंगल की इश्क फरमाने की खोज आज खत्म हो जाएगी।  

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज प्रेममय जीवन को सुखदायक बनाने के लिए मुश्किल रास्तों पर चलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सिंगल की तरफ कोई आकर्षित हो सकता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज नाराज साथी की एक स्माइल देखने के लिए हर कोशिश करेंगे। लव लाइफ में गर्माहट बनेगी। सिंगल पब्लिक प्लेस में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज काम की व्यस्तता के चलते साथी को समय देने में नाकाम हो जाएंगे। ये जुदाई भरे पल काटने मुश्किल हो जाएंगे। सिंगल क्रश के साथ बातों ही बातों में फ़्लर्ट करेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज सारे काम छोड़कर साथी आपके साथ समय बिताने को बेताब रहेगा। रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल क्रश को प्रपोज करने का प्लान बनाएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर से दूर जाने का ख्याल भी परेशान कर देगा इसलिए हर समय उसके साथ बिताना चाहेंगे। सिंगल को रोमांटिक अंदाज में क्रश से सरप्राइज मिलेगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ रोमांटिक मूवी देखने का प्लान बनाएंगे, रोमांस का खूब मजा लेंगे। सिंगल क्रश को पटाने में सफल हो जाएंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज सारी दुनियादारी को भूलकर सिर्फ अपने प्यार पर ध्यान देंगे। हर समय जुबां पर बस अपने प्रियतम का नाम ही रहेगा। सिंगल की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदलने लगेगी।

PunjabKesari kundli

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News