लव राशिफल 9 दिसंबर- सैयां दिल में आना रे...

Friday, Dec 09, 2022 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपका शारीरिक आकर्षण गजब का कहर बरसाएगा, साथी सम्मोहित हो जाएंगे। मदहोशियों भरा आलम बना रहेगा। सिंगल क्रश से भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज संबंध बनाने में अधिक रुचि संबंधों में खट्टास पैदा कर सकती है। सिंगल परिवार और समाज के डर से दिल की बात को दूसरी जाति से संबंध रखने वाले क्रश को बताने से घबराएंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपका दोहरा मानदंड साथी के सामने खुल सकता है,सावधान रहें। सिंगल दोस्ती निभाने के चक्कर में साथी के साथ कब हमबिस्तर हो जाएंगे, उन्हें खुद पता नहीं लगेगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज वर्क प्लेस पर किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है, मेंटल टेंशन रहेगी। साथी का प्यार से छूना और चूमना भावनात्मक सपोर्ट देगा। सिंगल खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी संबंध बनाने में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी दिखाएंगे। सिंगल नया पार्टनर खोजने के लिए आंख बंद कर किसी पर विश्वास न करें, खुद से जांच-पड़ताल करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज कोई भी फैसला सोच-विचार करने के बाद लें। साथी पर अधिक विश्वास करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सिंगल अपने व्यक्तित्व के विकास पर अधिक ध्यान देंगे। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज अवैध और असुरक्षित संबंध बनाने वाले मुश्किल में पड़ सकते हैं। अन्य अपनी लव लाइफ में खूब मजे लूटेंगे। सिंगल डबल होने से पहले घर के बड़ों से सलाह लेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज संबंध बनाने के समय सावधानी अवश्य बरतें। छोटी सी चूक बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। सिंगल के लिए प्यार और दोस्ती में अंतर करना मुश्किल होगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज अपनी भावनाओं को कुछ हद तक नियंत्रित कर सकते हैं तो करें अन्यथा अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सिंगल सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण भटक सकते हैं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी आपको अपनी ऊर्जा किसी खेल या दूसरे शौक में लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। लव बॉन्ड स्ट्रांग होगा। सिंगल को अपनी उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखने की आवश्यक है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी के अतीत की आधी अधूरी जानकारी संबंधों को खराब कर सकती है, समझदारी से काम लेकर संबंधों को बचाना आपके हाथ में होगा। सिंगल अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए सही मार्ग अपनाएंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी की नजदीकियां एक्स की याद दिलवाएंगी। अन्य की लव लाइफ में ट्विस्ट आने वाला है। सरप्राइज के लिए तैयार रहें। ख्वाबों के सच होने का समय है।

Niyati Bhandari

Advertising