लव राशिफल 4 नवंबर- तेरे इश्क की मुझको आदत है
punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 07:12 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी भरपूर प्यार लुटाएंगे। आप भी ऐसे अवसर को हाथ से जाने नहीं देंगे। सभी आवश्यक कामों को छोड़कर उनके आगोश में सिमट जाएंगे। सिंगल लोगों को मनचाहा पार्टनर प्राप्त करने की खोज पूरी होगी।
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी से कुछ खास उपहार मिलने की संभावना है, जिसे पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में रोमांस की रूमानियत का खूब मजा लूटेंगे। सिंगल लोगों का अपने एक्स से बात करने का मन करेगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज प्रेम संबंध गहरे होते नजर आएंगे। साथी से अपनी प्रशंसा के मधुर बोल सुनकर तन मन में सिरहन पैदा होगी। सिंगल लोगों का मन दूसरे कपल्स को देखकर ललचाएगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पार्टनर आपकी परफॉर्मेंस से बेहद खुश रहेंगे। रोमांटिक माहौल रहेगा, सारा दिन रोमांस भरी बातों में व्यतीत होगा। सिंगल अपने दोस्तों से मन की बात साझा करेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज काम की व्यस्तता के कारण लव लाइफ का मज़ा नहीं ले पाएंगे लेकिन रोमांस भरी बातों के साथ अपने पार्टनर का मन बहलाएंगे। सिंगल का प्रोन मूवीज के प्रति क्रेज बढ़ेगा।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पूरा ध्यान साथी की तरफ रहेगा, उनकी हर अच्छी-बुरी बात सुनना अच्छा लगेगा। तन मन को गजब का सुकून मिलेगा। सिंगल लोगों की आंखें किसी के इंतजार में रहेंगी।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज अपने रिश्ते को मज़बूत करने के लिए कोई नया कदम उठाएंगे, जिससे आपकी ज़िन्दगी खुशियों से भर जाएगी। लव लाइफ में रंगीनियों भरा माहौल रहेगा। सिंगल क्रश के साथ डेट पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ संबंध बनाने का मन होगा लेकिन साथी की रज़ामंदी के बिना लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। सिंगल नए रिश्ते में बंधने से पहले किसी की सलाह लेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज रोमांटिक रिश्ते से तन और मन उचाट रहेगा। सुख-शांति के पल तन्हाई में बिताने का मन होगा। अकेलापन अच्छा लगेगा। सिंगल को क्रश की तरफ से ग्रीन सिग्नल मिल सकता है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज संबंध के बदले प्यार को तर्जी देंगे। लव रिलेशन में स्थिरता लाने के लिए नरमी से पेश आना पड़ेगा। सिंगल को साथी खोजने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। साथ में मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल को क्रश की तरफ से लव प्रपोजल मिलेगा, खुशियां संभाले नहीं संभलेंगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी के अतिरिक्त रिलेशन का पता चल सकता है। अन्य अपनी लव लाइफ को बेहतर तरीके से इंजॉय करेंगे। सिंगल लोगों का डेटिंग एप के जरिए दूसरे शहर में नया संबंध बन सकता है।

