लव राशिफल 24 मार्च- तुम सा हसीं कायनात में नहीं है कहीं

Thursday, Mar 24, 2022 - 07:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है, तन और मन का सुख प्राप्त होगा। पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा। सिंगल का शुरू हुआ रिश्ता, लंबे समय तक चलेगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपके संबंध मधुर रहेंगे लेकिन साथी की सेहत का ध्यान रखने की जरुरत है। कोई गुप्त रोग परेशान कर सकता है। सिंगल किसी को अपने दिल में बसा सकते हैं लेकिन लव लाइफ का आरंभ होने में समय है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) अपने रिश्ते के बारे में सोचेंगे और कोई बड़ा कदम उठाएंगे। पार्टनर को लेकर पजेसिव रहेंगे। एक्स्ट्रा अफेयर शुरू हो सकता है। सिंगल दिल फेंक आशिक की तरह अपने लिए साथी की तलाश करेंगे। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी की जबरदस्ती मीठा दर्द देगी। चाहते हुए भी पार्टनर को खुद से अलग नहीं कर पाएंगे। सिंगल को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। रोमांस से भरे दिल में धैर्य रखना उचित होगा।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) साथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। सारा दिन आपके मोहपाश में बंधे रहेंगे। लव लाइफ मस्ती भरी रहेगी। प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं तो सितारे बुलंद हैं, जवाब हां में ही आएगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  पार्टनर के साथ खूबसूरत समय बिताएंगे। संबंधों में गर्माहट महसूस करेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें अन्यथा अंतरंग कमजोरी हो सकती है। सिंगल सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एंजॉय करेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपके प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। अपनी भावनाओं को साथी पर थोपने की बजाय उनकी फिलिंग्स का भी ध्यान रखें तो बेहतर होगा। सिंगल की अदाएं किसी को घायल करेंगी।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज कहीं घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे। लव लाइफ में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मनचाहे तरीके से इंटीमेसी को एंजॉय करेंगे। सिंगल को लव प्रपोजल मिलने से थोड़ी खुशी थोड़े गम वाली स्थिती बनेगी।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज कुछ बातों को नजरअंदाज करना होगा, तभी सुखद संबंधों का निर्वाह कर पाएंगे। साथी को खुश करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। सिंगल मनचले आशिकों की भांति इतराते रहेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी का प्रेम में किया गया मजाक आपको परेशान कर सकता है। पुरानी गलतफहमियां भी लड़ाई-झगड़े का कारण बनेंगी।
सिंगल को पर्सनल हाइजीन की तरफ ध्यान देने की अवश्यकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) पार्टनर के मिजाज का ध्यान रखें, लव लाइफ में ठंडापन रह सकता है। कपल्स के बीच अनबन होने के चांस हैं। एक्स के साथ भावनात्मक लगाव को खत्म करना मुश्किल लगेगा। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) साथी के मूड का थोड़ा ध्यान रखें। उनके मन की न होने से वे नाराज हो सकते हैं। लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल की मुलाकात किसी अजनबी से होगी। जिसके साथ सोच और अंदाज काफी हद तक मिलेगा।

 

Niyati Bhandari

Advertising