लव राशिफल 14 अक्टूबर- न जाने मेरे दिल को क्या हो गया

Thursday, Oct 14, 2021 - 08:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज मेंटल और फिजिकल रूप से थकावट रहेगी। पार्टनर हर काम में अपना योगदान देंगे। सिंगल का अकेले में समय व्यतीत करने का मन होगा।
उपाय- मां सिद्धिदात्री के समक्ष दीपक जलाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज कुछ हार्मोन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वक्त पर डॉक्टरी परामर्श लेना आवश्यक है। लव लाइफ को एंजॉय नहीं कर पाएंगे। सिंगल अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे।
उपाय- मां सिद्धिदात्री को नौ कमल के फूल अर्पित करें।   

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज प्यार के देवता आप पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहने वाले हैं। मैरिड कपल्स को हनीमून का समय याद आएगा। सिंगल की लव लाइफ आरंभ होगी। अन्य इंटिमेसी का खूब मजा लूटेंगे।
उपाय- ऊँ ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमो नम: मंत्र का जाप करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) अपने रिश्ते को लेकर तन और मन में चल रही तमाम आशंकाएं समाप्त होंगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सिंगल खुद को वेल ग्रूम्ड रखेंगे, तभी बात बनेगी।
उपाय- मां सिद्धिदात्री की पूजा करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)  आज मैरिड कपल्स के घर मेहमान आ सकते हैं, ज़ाहिर तौर पर उऩका काम बढ़ेगा। लव लाइफ के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। सिंगल अपने घर-परिवार की जिम्मेदारी में व्यस्त रहेंगे।
उपाय- मां सिद्धिदात्री को खाद्य पदार्थ अर्पित करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज इंटीमेसी किसी बोझ से कम नहीं लगेगी। पार्टनर को वक्त देने की जरुरत महसूस होगी। सिंगल एक बार फिर किसी के करीब आएंगे। मोहब्त परवान चढ़ेगी।
उपाय- मां सिद्धिदात्री को लाल फूल अर्पित करें।   

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) कपल्स को नई ज़िम्मेदारी में एडजस्ट होने के लिए अभी वक्त लगेगा। सिंगल किसी के साथ तन और मन से इन्वॉल्व होंगे। हाईजीन का ध्यान रखें।
उपाय- निर्धनों को भोजन कराएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  शारीरिक समस्याएं समाप्त होंगी। इंटीमेसी दोनों को करीब लाएगी। सिंगल का जोरदार प्रेम प्रसंग आरंभ होगा, जो मित्रों और रिश्तेदारों में चर्चाओं का विषय बनेगा।
उपाय- मां सिद्धिदात्री को लाल वस्त्र भेंट करें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। जो थोड़ा हैरान और परेशान करेंगे। लव लाइफ मस्ती में व्यतित होगी। सिंगल होने का दर्द शारीरिक और मानसिक हेल्थ पर असर डालेगा।
उपाय- मां सिद्धिदात्री को लाल चुनरी भेंट करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपको ऐसा लग सकता है की लव लाइफ में इंटरेस्ट कम हो रहा है। इसमें गर्माहट लाने के लिए साथी के साथ मिलकर ट्रिप प्लान करेंगे। सिंगल के जीवन में खुशियां आएंगी।
उपाय- कन्या पूजन करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज एक्स से मुलाकात होगी, सिचुएशन के अनुसार खुद को संभालेंगे और उसे एवाइड करेंगे। लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल की मेडिकल कंडीशन कुछ ठीक नहीं रहेगी।
उपाय- मां सिद्धिदात्री को मखाने का भोग लगाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज कईं जिम्मेदारियां घेरे रखेंगी, फिर भी लव लाइफ एक्साइटिंग रहेगी। सिंगल अकेलेपन की समस्या से परेशान होकर डिप्रेशन में आ सकते हैं।
उपाय- मां सिद्धिदात्री को खीर का भोग लगाएं।

Niyati Bhandari

Advertising