लव राशिफल 7 जुलाई- हो गया है तुझ को तो प्यार सजना...

Wednesday, Jul 07, 2021 - 07:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर से प्यार भरी बातें होंगी। एक-दूसरे के दिल की भावनाओं को समझेंगे। रिश्ता मजबूत बनेगा। दिन और रात इंटिमेसी का सुख प्राप्त करेंगे।
उपाय- गणेश जी को लाल गुड़हल के फूल चढ़ाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज लवर्स के बीच तनाव कुछ कम होगा। पुरानी बातें भुलकर नए सिरे से प्यार भरे जीवन की शुरुआत करेंगे। अन्य की लव लाइफ में रोमांस का नशा बना रहेगा।
उपाय- लाल चंदन की माला दान करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिलेगा, रिश्ता मजबूत होगा लेकिन कुछ लोग अपने एक्स को लेकर परेशान रह सकते हैं। अपने प्यार का इजहार के लिए दिन अच्छा है।
उपाय- लाल रंग के गणेश जी की स्थापना पूर्व दिशा में करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी के साथ संबंध प्रेम पूर्ण रहेंगे लेकिन पर्सनल लाइफ में थोड़ी परेशानी रह सकती है। सिंगल सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने लिए पार्टनर की खोज में लगे रहेंगे।
उपाय- ॐ गं गणपतये नमः मन्त्र का जाप करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी अपने अतीत से जुड़े कुछ गहरे राज आपके सामने रखेंगे। लव लाइफ बेहतरीन रहेगी। सिंगल को नया जीवन आरंभ करने को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे।
उपाय- भगवान गणेश के सामने घी का दीया जलाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज लव पार्टनर को मनचाही खुशी मिलेगी। सिंगल जिस अधूरी तमन्ना की कामना कर रहे थे, वे पूरी होगी। मैरिड कपल्स फैमिली हॉलिडे पर जाने का मन बनाएंगे।
उपाय- 5 मोदक भगवान गणेश को अर्पित करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने का सुखद अवसर मिलेगा। अन्य अपनी लव लाइफ को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। सिंगल को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
उपाय- 5 इलायची भगवान गणेश को अर्पित करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) मैरिड कपल्स अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट रहेंगे लेकिन लव लाइफ में समस्याएं बनी रहेंगी। सिंगल का किसी के साथ अफेयर शुरु हो सकता है।
उपाय- हरे रंग की वस्तुओं का दान करें। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) लव लाइफ के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है, साथी आपको खुश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। घर पर प्रेम विवाह की बात भी कर सकते हैं। 
उपाय- तिल के तेल का चौमुखा दीया अपने घर के मंदिर में जलाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) दंपत्तियों के बीच आज प्यार बढ़ेगा। तन और मन का सुख प्राप्त होगा। साथी गिफ्ट देंगे। जिससे बेपनाह खुशी मिलेगी। सिंगल को लव लाइफ इंजॉय करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
उपाय- बच्चों को मिठाई खिलाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने से अधिक साथी की भावनाओं का ध्यान रखें। सिंगल की किसी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय- हरी वस्तुओं का दान करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) विवाहितों में रोमांस रहेगा। एकांत में अच्छा समय व्यतित करेंगे। जिनकी शादी होने वाली है। वे हनीमून पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आज सिंगल किसी खास से मुलाकात के मौके तलाशेंगे।
उपाय- 5 सुपारी भगवान गणेश को अर्पित करें।

Niyati Bhandari

Advertising