लव राशिफल 5 जून - मेरा खुद पर नहीं काबू...

Saturday, Jun 05, 2021 - 06:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपसी प्यार को बढ़ाने के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। जिससे ठंडी पड़ी लव लाइफ में गर्माहट का एहसास होगा। सिंगल के रिश्ते की बात को लेकर घर-परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
उपाय- कमरे का नॉर्थ-ईस्ट कॉर्नर बिखर न रखें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  आज साथी नीरस चल रही लव लाइफ में रोमांस बढ़ाने के लिए स्मार्ट तरीकों को अपनाएंगे। जिससे रिश्ता पहले की तरह स्वस्थ होे जाएगा। सिंगल एक्स को भूलकर नए जीवन की शुरुआत करेंगे।
उपाय- घर में इंडोर प्लांट्स लगाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) ख़ुशहाल और रोमांटिक जीवन के लिए शारीरिक और मानसिक स्थिरता पर ध्यान देंगे तभी मधुर संबंधों का सुख भोग सकेंगे। सिंगल किसी सहकर्मी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
उपाय- घर में इंडोर प्लांट्स लगाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज एक्स से कुछ पलों की मुलाकात बहुत दुख देगी। अपने किए फैसले पर पछतावा होगा। अन्य की लव लाइफ हसीन रहेगी। सिंगल किसी के साथ सकारात्मक खिंचाव महसूस करेंगे।
उपाय- घर के नॉर्थ कॉर्नर में सफ़ेद फूल लगाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है। साथी द्वारा की गई देखभाल से खुशी मिलेगी और उनके प्रति सम्मान बढ़ेगा। सिंगल स्वस्थ रिश्ते का आरंभ करेंगे, जो लाइफ लोंग चलेगा।
उपाय- घर के साउथ-वेस्ट कॉर्नर में पर्पल या लाल गुलाब लगाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज किसी दूसरे की लव लाइफ से प्राप्त प्रेरणा, आप दोनों के रिश्ते को मज़बूत बनाने में मदद करेगी। इंटिमेसी में ऊर्जा बढ़ने से रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। सिंगल किसी के प्यार में मस्त रहेंगे।
उपाय- बेडरूम को साफ़ और व्यवस्थित रखें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) अपनी लव लाइफ में रोमांस लाने के साथ-साथ उसे आनंदमय और ख़ुशहाल बनाने के तरीके खोजेंगे। जिससे दोनों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल अपने लिए रिश्ते खोजेंगे।
उपाय- बेडरूम में सिंगल आइडेंटिटी सजावटी सामान न रखें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) सुखी लव लाइफ के लिए अपने पार्टनर के साथ विचारों की स्पष्टता पर ध्यान देंगे, तभी सुखद संबंधों का निर्वाह कर पाएंगे। सिंगल अतीत में लिए फैसलों को लेकर परेशान रह सकते हैं।
उपाय- पश्चिम दिशा में साथी के साथ अपनी फोटो लगाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज सोशल नेटवर्क की मदद से प्यार भरे रिश्ते में रोमांस को बढ़ाने के नए-नए तरीके खोजेंगे।  जिन्हें आज़माकर जी भर कर लुत्फ लेंगे। सिंगल के दिल में कोई बस सकता है।
उपाय- धातु के बिस्तरों से बचें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज प्राचीन विज्ञान से आकर्षित होकर लव लाइफ में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। जिसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। दोनों के संबंधों में खुशहाली आएगी। सिंगल डबल होने को बेकरार रहेंगे।
उपाय- सख़्त गद्दों का प्रयोग बेडरूम में न करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी आपको खुश करने के लिए बड़ा सरप्राइस प्लान करेंगे या कोई मंहगा तोहफा दे सकते हैं। रिश्ते में मधुरता आएगी। लव लाइफ में खिंचाव और रोमांच बढ़ेगा। सिंगल उदास रह सकते हैं।
उपाय- बिस्तर के सामने दर्पण न रखें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज सुखमय लव लाइफ के लिए सुनिश्चित करें कि साथी आप से क्या चाहता है। उनके साथ गजब की केमिस्ट्री बनाने का हर प्रयास सफल होगा। सिंगल के प्यार भरे और मज़बूत रिश्ते की शुरुआत होगी।
उपाय- बेडरूम में मूर्तियां न रखें।

Niyati Bhandari

Advertising