लव राशिफल 3 अप्रैल- तुम हो मेरा प्यार, तुमसे है खुमार

Saturday, Apr 03, 2021 - 07:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी की अदाएं आपको उनका दीवाना बना देंगी। उन से एक पल भी दूर जाने का मन नहीं करेगा। लव लाइफ में खुशहाली रहेगी।
उपाय- मां शीतला को दही का भोग लगाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। एकांत का लाभ उठाएंगे। सिंगल किसी के प्यार में पड़ सकते हैं।
उपाय- देवी शीतला की पूजा करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज एक्स से मुलाकात पुरानी यादों में ले जाएगी। वर्तमान साथी का प्यार मरहम का काम करेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा।  
उपाय- मां शीतला को मेवे का भोग लगाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी से कोई महंगा तोहफा मिलने के आसार हैं। लव लाइफ में प्यार का सरुर बना रहेगा। उत्साह और जोश के साथ एंजॉय करेंगे।
उपाय- शीतला स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी का साथ और प्यार दोनों पाने के लिए बेताब रहेंगे लेकिन काम की व्यस्तता के कारण उन्हें समय नहीं लग पाएगा। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा।
उपाय- मां शीतला को खीर का भोग लगाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज सिंगल को किसी से एकतरफा प्यार हो सकता है। जो भविष्य में गहरा दर्द देगा। अन्य की लव लाइफ में प्यार की बहार और खुशियां बेशुमार रहेंगी।
उपाय- मां शीतला को मिठाई का भोग लगाएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) सिंगल का अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति पर दिल आ सकता है। साथी के साथ कहीं घुमने या शॉपिंग पर जाने का मन होगा लेकिन जाना संभव नहीं हो पाएगा।
उपाय- बासी भोजन खाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज किसी की अदाएं घायल कर देंगी। तन और मन से उसके करीब जाने के बहाने तलाशेंगे। लव लाइफ में गर्माहट लाने के नए-नए तरीके आजमाएंगे।
उपाय- देवी शीतला को कुंकुम, चावल और फूल चढ़ाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज सोशल नेटवर्किंग साइट पर खूब मौज-मस्ती करेंगे। संभव है किसी लव अफेयर की शुरुआत हो जाए। लव लाइफ मस्त रहेगी।  
उपाय- पुष्पों से माता शीतला की पूजा करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी को लेकर घर-परिवार के साथ थोड़े-बहुत मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ को एंजॉय करने के लिए किसी नए स्थान पर जाएंगे।  
उपाय- शीतल पदार्थों का दान करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज किसी अजनबी से मुलाकात दिन को खुशनुमा बनाएगी। लव लाइफ सामान्य रहेगी। सिंगल का किसी पर दिल आ सकता है।
उपाय- किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र दान दें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी से किसी छोटी बात पर झगड़ा हो सकता है। जिसका लाभ कोई करीबी उठा सकता है। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा।
उपाय- सुगंधयुक्त गंध से देवी शीतला की पूजा करें।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising