लव राशिफल 31 मार्च- क्या करूं हाय कुछ कुछ होता है...

Wednesday, Mar 31, 2021 - 07:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर आत्मविश्वास अधिक रहेगा। दिन-रात मस्ती करेंगे। कोई नई परियोजना की पेशकश खुशी देगी। फैमिली लाइफ थोड़ी डिस्टर्ब रहेगी। सिंगल के जीवन में भटकाव बना रहेगा।
उपाय- गणेश जी को धनिया का चूरमा भोग लगाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल नहीं है। साथी किसी का गुस्सा आप पर जाहिर कर सकते हैं। धैर्य और संयम से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके कंट्रोल में रहेंगी अन्यथा लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है।
उपाय- गणेश जी को हरी घास चढ़ाएं। 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल नहीं है। कोई गुप्त रोग परेशान कर सकता है। थोड़ा समझदारी से काम लें। नीम-हकीम के चक्कर में न पड़ें। सिंगल थोड़ा तनाव में रह सकते हैं।
उपाय- घी से गणेश जी की पूजा करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपका मूड थोड़ा आॉफ रह सकता है लेकिन साथी अपनी तरफ से आपको प्रसन्न रखने की पूरी कोशिश करेंगे। कहीं डेट या शॉपिंग पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी।
उपाय- गणेश जी को साबुत मूंग अर्पित करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी के मिजाज कुछ उखड़े रहेंगे, लव लाइफ में खुशी भरने के लिए खुद ही कोशिश करनी पड़ेगी। मैरिड लाइफ सामान्य तौर पर बीतेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। सिंगल के लिए निर्णायक समय है।
उपाय- गणपति स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) लव लाइफ के लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है लेकिन पार्टनर के साथ खूबसूरत वक्त बिताएंगे। दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर होगी। सिंगल को हर क्षेत्र में सुखद नतीजे प्राप्त होंगे।
उपाय- गणेश जी को पांच दूर्वा अर्पित करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव लाइफ खुशियों से भरी रहेगी। साथी के साथ खूबसूरत रोमांटिक पल बिताएंगे। उनकी प्यार भरी अच्छी बातें समय को बांध कर रखेंगी और आप उनमें खोए रहेंगे। सिंगल को मनचाहा साथी मिलने के आसार हैं।
उपाय- जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी शक्ति के अनुसार दान करें। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी की कोई बात आपके दिल को छू लेगी, जिससे आपको उन पर बहुत प्यार आएगा। कहीं घुमने जाएंगे। गृहस्थ जीवन खुशी देगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। सिंगल का मन किसी के प्रति आकर्षित होगा।
उपाय- गणेश गायत्री मंत्र का जाप करें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी की किसी सलाह से बड़ा लाभ प्राप्त होगा। जीवन में जो भी समस्याएं चल रही थी, वे समाप्त होंगी। लव लाइफ का लुत्फ लेंगे। शादी के लिए परिवार वालों पर दबाव बना सकते हैं।
उपाय- गणेश जी को गाय के घी में सिंदूर मिलाकर तिलक लगाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। साथी रोमांस के नए-नए तरीकों से आपको खुश करने का प्रयास करेंगे। जिसे दोनों मिलकर खूब एंजॉय करेंगे। सिंगल को मनचाहा साथी मिलने के प्रबल योग हैं।
उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) लव लाइफ के लिए दिन कमजोर है। काम की व्यस्तता के चलते अपने साथी से मिलने का मौका नहीं मिलेगा। गृहस्थ फैमिली में ही उलझें रहेंगे। एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
उपाय- किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र दान दें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) मैरिड लाइफ सुखद रहेगी लेकिन संतान की तरफ से कोई समस्या हो सकती है। लव लाइफ के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। किसी खास के साथ निकटता को एंजॉय करेंगे। जिससे तन और मन प्रफुल्लित रहेगा।
उपाय- गणेश जी को अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

 

Niyati Bhandari

Advertising