लव राशिफल 19 मार्च- इश्क हुआ, कैसे हुआ अच्छा हुआ, जैसे हुआ न मैं जानूं न तुम

Friday, Mar 19, 2021 - 07:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) सिंगल की किसी करीबी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। मैरिड कपल्स कोई बड़ा निवेश करेंगे, जिससे दोनों खुश रहेंगे और परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। 
उपाय- भगवान कार्तिकेय को मोर पंख चढ़ाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज किसी खास से छोटी सी मुलाकात प्यार में बदल सकती है। दिन-रात उसी का ख्याल रहेगा। अपने रिश्ते के बारे में परिवारवालों को बताने के लिए दिन शुभ है। मैरिड कपल्स की किसी पारिवारीक विवाद के चलते बातचीत बंद हो सकती है।
उपाय- भगवान कार्तिकेय को दही चढ़ाएं।  

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज कोई बड़ी खुशी मिलने वाली है। जिसे साथ के साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगे। पार्टनर काफी खुश रहेंगे। शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। वर्क प्लेस पर किसी के करीब आएंगे और उनसे बातचीत करने के मौके तलाशेंगे। मर्यादा में रहेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। 
उपाय- भगवान कार्तिकेय को सिंदूर का तिलक लगाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज लव लाइफ मस्त रहेगी। साथी के साथ दिन और रात प्यार भरी बातें करने में व्यतित होंगे। इंटिमेसी का भी आनंद लेंगे। सिंगल शादी का प्लान बना सकते हैं।
उपाय- प्याज और लहसुन का त्याग करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज सिंगल का किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, अफेयर शुरू होने की संभावना है। लव लाइफ में सावधान रहने की जरूरत है। किसी परेशानी से रुबरु होना पड़ सकता है।
उपाय- भगवान कार्तिकेय को करौंदे की माला अर्पित करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज सिंगल की सोशल मीडिया पर किसी से बातचीत होगी, अफेयर शुरू हो सकता है। लव कपल के बीच मुलाकात हो पाना संभव नहीं हो पाएगा। फोन या सोशल मिडिया पर रोमांस का आनंद लेंगे। फैमिली लाइफ में खुशहाली रहेगी।
उपाय- भगवान कार्तिकेय को खीर का भोग लगाएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी के साथ घूमने के लिए जाएंगे। पार्टनर बेहद रोमांटिक रहेंगे। एकांत पलों का खूब आनंद लेंगे। दिन और रात अच्छे गुजरेंगे। कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। मैरिड लाइफ में मधुरता रहेगी। किसी सेलिब्रेशन में शामिल हो सकते हैं।
उपाय- भगवान कार्तिकेय को दूध का भोग लगाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज दिन भर उलझनों का सामना करना पड़ेगा। शाम को लव लाइफ में नया मोड़ आएगा। साथी का रोमांचक व्यवहार तन-मन में प्यार की आग लगाएगा। सुकून और आनंद का भरपूर एहसास रहेगा।
उपाय- भगवान कार्तिकेय को ताजे फूल चढ़ाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज सिंगल को उनका पार्टनर मिलेगा लेकिन लव लाइफ का आरंभ होने में समय लगेगा। अन्य अपने साथी के साथ घूमने या फिर शॉपिंग के लिए जाएंगे। खर्चा सोच-समझ कर करें। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है।
उपाय- भगवान कार्तिकेय को चंदन का तिलक लगाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का दिन लव लाइफ के लिए बेहद शानदार रहेगा। आपके जोश से साथी बेहद खुश रहेंगे।  रिश्ते में मजबूती आएगी। सिंगल का अफेयर शुरू होने के योग हैं, सतर्क रहें। विदेश से कोई रिश्ता आ सकता है, जिसे लेकर आप बहुत उत्साहित रहेंगे।
उपाय- सत्तू का आटा दान करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी किसी काम में व्यस्त रहेंगे, दिनभर उनकी यादों में खोए रहेंगे। शाम ढलने के बाद लव लाइफ में रोमांस का सरुर बरकरार रहेगा। सिंगल शादी का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी अनजान पर भरोसा न करें। अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना बेहतर होगा।
उपाय- भगवान कार्तिकेय के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज सिंगल अपने रंगीन मिजाज पर अंकुश लगाकर रखें अन्यथा किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। रोमांस के लिए बेकरार रहेंगे लेकिन साथी की तबियत बिगड़ सकती है।
उपाय- मांस और शराब का सेवन न करें।

Niyati Bhandari

Advertising