लव राशिफल 20 फरवरी- काश! साथ में जो बिताया था वो पल मिल जाए

Saturday, Feb 20, 2021 - 06:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपकी किसी सलाह से साथी का बिगड़ता काम बन जाएगा। वे आपसे बहुत  खुश नजर आएंगे। लव लाइफ को लेकर तो पार्टनर में नया जोश और उमंग देखने को मिलेगी।
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज दोपहर तक नार्मल लाइफ में स्थितियां थोड़ी चिंता मग्न रहेंगी लेकिन शाम बहुत हसीन रहने वाली है। लव लाइफ को लेकर बहुत मस्ती करेंगे, साथी संतुष्ट और खुश होंगे।
उपाय- मां दुर्गा को फल का भोग लगाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर जितनी भी उम्मीदें लगाई थी वे ठंडी रहेंगी। किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। एक-दूसरे को समझने में दिक्कतें आएंगी। ईमानदारी से आगे बढ़ें, रात तक सब नार्मल हो जाएगा।
उपाय- मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज अपना प्यार जताने के लिए मौका बहुत अच्छा है। सिंग्लस को हमसफर मिलने के पूरे-पूरे चांस हैं और डबल की लव लाइफ में बहुत सारी खुशियां और रोमांस दस्तक देने को तैयार खड़ा है।
उपाय-  लाल रंग के वस्त्र पहनें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) साथी पूरे दिल से आपको प्रेम करते हैं, उन पर शक करना ठीक नहीं है। इससे रिश्ते में नकारात्मकता और गलतफहमी पनपेगी। अपने शंकालु स्वाभाव पर अंकुश लगाएं। अन्य अपनी लव लाइफ से खुश रहेंगे।
उपाय- मां दुर्गा की प्रतिमा पर धूप लगाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज लव लाइफ में कुछ नया ट्राइ करेंगे। जिसमें साथी से अच्छा सहयोग मिलेगा और वे भी खुश रहेंगे। दोनों साथ मिलकर घूमने भी जा सकते हैं। सिंग्लस डबल न हो पाने से निराश रहेंगे।
उपाय- मां दुर्गा को लाल फूलों की माला चढ़ाएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज रुठे साथी को मनाकर लव लाइफ में चल रही समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। एक दूसरे से अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। अपने दिल की ख्वाहिश और दबी तमन्नाओं से साथी को अवगत करवाएं।
उपाय- मां दुर्गा के सामने घी का दीया जलाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी जरुरत से ज्यादा ही प्यार बरसाने के मूड में रहेंगे। जी भर कर वे आपकी तारीफ करेंगे। जिससे मन ही मन तो बहुत खुशी होगी लेकिन उनके बदले तेवर देखकर आप हैरान भी होंगे।
उपाय- मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज रिश्ते में चल रहा तनाव और परेशानी समाप्त होगी। परिवार और मित्र मंडली से दूर साथी की बांहों में बहुत सारा समय व्यतित करने का मौका मिलेगा। कहीं दूर घूमने-फिरने जाने की योजना बनाएंगे।
उपाय- मां दुर्गा की आरती करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज कुछ जातकों को गुप्त रोग से संबंधित छोटी-मोटी परेशानी आ सकती है। जिससे थोड़ा हताश हो सकते हैं। घबराएं नहीं, डॉक्टर से सलाह लें। अन्य की  लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज एक अच्छे दोस्त की तरह एक्स से मिलना होगा। सिंग्लस साथी को अपने दिल की बात बताएंगे तो डबल होने के पूरे-पूरे योग हैं। लव लाइफ में अपने प्यार और समर्पण से साथी को खुश करेंगे।
उपाय- मां दुर्गा की प्रतिमा पर दीपक जलाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी से पूरी तरह से खुश नजर आएंगे लेकिन कोई तीसरा किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा करवाने का प्रयास कर सकता है। संभल कर रहें। किसी से अपनी पर्सनल लाइफ शेयर न करें।
उपाय- मां दुर्गा को मिठाई का भोग लगाएं।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising