लव राशिफल 20 जनवरी- अब इस कदर भी न चाहो कि दम निकल जाए

Wednesday, Jan 20, 2021 - 01:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- फिजिकल विकनेस रहेगी, जिस वजह से आज अपनी लव लाइफ को खुलकर नहीं जी पाएंगे। प्यार और संयम की कठिन परीक्षा होगी। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर ध्यान दें।
उपाय- गणपति को मोदक चढ़ाएं।

वृष- आज लव लाइफ में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। एक-दूसरे को समझने की जरूरत है, इमोशनल होने से समस्याएं बढ़ेंगी। जो भी फैसला लें प्रैक्टिकल होकर लें।
उपाय- गाय को हरी घास खि‍लाएं।

मिथुन- एक्स से मुलाकात लव लाइफ का मज़ा खराब कर सकती है लेकिन साथी आपको खुश रखने का भरपूर प्रयास करेंगे। पुरानी यादें तकलीफ देंगी।
उपाय- गणपति को सिंदुर चढ़ाएं।

कर्क- आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। साथी के साथ बहुत खुश रहेंगे और लव लाइफ में प्यार की बरसात का आनंद लेंगे। जो आपके रिश्ते को नई ऊर्जा से भर देगी।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

सिंह- आज का दिन लव लाइफ में थोड़ा ध्यान रखने की जरुरत है। किसी तीसरे की वजह से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। एक-दूसरे पर अपना भरोसा बनाए रखें।
उपाय- भगवान गणेश को गेंदे के फूल चढ़ाएं।

कन्या- आज सेहत थोड़ी नासाज रह सकती है। साथी चींता करेंगे, उनका स्वभाव भावुक और केयर करने वाला रहेगा। जो मन को बहुत खुशी देगा।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला- आज आपकी लव लाइफ बहुत सारी खुशियों से भरने वाली है। ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ बिताने की कोशिश करेंगे। प्यार और रोमांस का नशा बना रहेगा।
उपाय- गणेश जी को शतावरी चढ़ाएं।

वृश्चिक- लव लाइफ के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज न चाहते हुए भी साथी के प्रति मुंह से कुछ ऐसा निकल जाएगा, जिससे आप दोनों के बीच बहुत सारी समस्याएं जन्म ले सकती हैं।
उपाय-  भगवान गणेश को गेंदे के फूल चढ़ाएं।

धनु- आज लव लाइफ में बहुत अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। रोमांस  परवान चढ़ेगा। एक दूसरे के प्रति प्यार की भावना मजबूत होगी।
उपाय- श्री गणेश यन्त्र की स्थापना करें।

मकर- आज अपनी जुबान और स्वभाव में नम्रता बनाकर रखें अन्यथा साथी से  लड़ाई-झगड़े की संभावना प्रबल है। लव लाइफ में कोई खास उत्साह नहीं रहेगा।
उपाय- गणेश जी को सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं।

कुंभ- लव लाइफ उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगी। एक दूसरे के साथ वक्त बिताएंगे। साथी के हाव-भाव को आसानी से जान सकेंगे। उनके दिल की बात समझेंगे।
उपाय- गणेश जी का स्मरण कर ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।

मीन- आज लव लाइफ में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, दोनों के मध्य कुछ दूरियां आने की संभावना है। व्यवहारिकता से ज्यादा भावुकता से काम लें।
उपाय- दुर्गा मंदिर में दर्शनों के लिए जाएं।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising