लव राशिफल 9 जनवरी- आंखों ने आंखों से क्या कहा, दिल मचलने लगा..

Saturday, Jan 09, 2021 - 06:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज प्यार में धोखा मिल सकता है। संभल कर रहें,  साथी का कोई बड़ा राज आपके सामन खुलने के आसार हैं। ध्यान रखें, कई बार आंखों देखा और कानों सुना भी सच नहीं होता।
उपाय-काली गाय के सींग में मौली बांधे।

वृष- आज आंखों ही आंखों में साथी से प्यार की बातें होंगी। जो तन और मन को बहुत खुशी देंगी। अकेले में समय व्यतित करना संभव नहीं होगा। व्यसतता बनी रहेगी।
उपाय- बंदरों को मीठी रोटी खिलाएं।

मिथुन- आज लव लाइफ को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे और मनचाहा आनंद लेने में भी सफलता हासिल होगी। साथी की प्यार में कही गई छोटी सी बात दिल को लग सकती है।
उपाय-काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

कर्क- आज लव लाइफ में एक्स का आना परेशानी का कारण बन सकता है। आपसी समझदारी और प्रेम से रिश्ते में सकारात्मकता लाएंगे। रिश्ते की बात चल सकती है।
उपाय-  मांस-मदिरा का सेवन न करें।

सिंह- आज घर पर किसी खास दोस्त या रिश्तेदान का आना होगा। जो आपकी लव लाइफ में दरार लाने का काम कर सकता है। ऐसे लोगों से बच कर रहें।
उपाय- भैरव चालीसा का पाठ करें।

कन्या- आज साथी कहीं बाहक घुमाने लेकर जा सकते हैं, जहां दोनों मिलकर खूब एंजॉय करेंगे। भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश करने की भी सोच सकते हैं।
उपाय- सूर्यास्त के बाद शनि मंदिर जाएं।

तुला- आज घर पर किसी मंगल कार्य की योजना बन सकती है। जिससे परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। सिंग्लस अपने प्यार को घर वालों से मिला सकते हैं।
उपाय- काली गाय के चरण स्पर्श करें।

वृश्चिक- आज साथी के साथ बहुत सारी बातें एकांत में करने का मौका मिलेगा। अपने भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। जो सुखद एहसास देगी। प्रपोज करने के लिए दिन उत्तम है।
उपाय- वट वृक्ष के नीचे सूर्योदय से पूर्व सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

धनु- आज लव लाइफ को लेकर थोड़ी परेशानी का अनुभव हो सकता है। दोनों में आपसी समझदारी की कमी रहेगी। जिस वजह से पूरी तरह एंजॉय नहीं कर पाएंगे।
उपाय- पीपल वृक्ष के नीचे धूप अर्पित करें।

मकर- आज लव लाइफ में खूब मौज-मस्ती करने को मिलेगी। दोनों मिलकर एकांत लम्हों का लुत्फ उठाएंगे। कोई शानदान तोहफा भी साथी से मिल सकता है।
उपाय- काली गाय की सेवा करें।   

कुंभ- आज फिजिकल विकनेस रहेगी। लव लाइफ को लेकर खास उत्साह नहीं होगा। कहीं बाहर खाना खाने या शॉपिंग का प्रोग्राम बन सकता है। जरुरत से अधिक खर्च होगा।
उपाय- भोजन में काला नमक प्रयोग करें।

मीन- आज लव लाइफ में मनचाहा आनंद उठाने का मौका चूक देंगे। किसी कारणवश शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। फोन पर रोमांस का सिलसिला जारी रहेगा।
उपाय- काली गाय को सिंदूर का तिलक लगाएं।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising